फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्तनपान न कराने वाली महिलाओं में कैंसर का खतरा

स्तनपान न कराने वाली महिलाओं में कैंसर का खतरा

Sun, 30 Nov 2014 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 30 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कैंसर से डरने की नहीं, जागरूकता की जरूरत है। अधिक उम्र में शादी करने या शिशु को स्तनपान न कराने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा रहता है। पुरुषों में आधे से ज्यादा रोगी तंबाकू का इस्तेमाल करने वाले होते हैं। शनिवार को यह जानकारी दिल्ली से आए धर्मशिला कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के हेड ऑफ डिपार्टमेंट रेडियोथेरेपी डॉ. मनीष पांडेय ने दी।
विज्ञापन

शनिवार रात आईएमए हॉल में कैंसर पर आयोजित सेमीनार में डॉ. मनीष ने कहा कि कैंसर के 50 से 60 प्रतिशत मरीज पूरी तरह ठीक हो जाते हैं। बशर्ते रोग का पता शुरुआत में चल जाए। उन्होंने बताया कि बिगड़ी दिनचर्या, बदले खानपान, मानसिक तनाव, भागदौड़ भरी जिंदगी और आयु बढ़ने से कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ी है। डॉ. प्रभात कुमार व डॉ. डेनी गुप्ता ने भी कैंसर के बारे में बताया। सेमीनार में आईएमए अध्यक्ष डॉ. रवि खन्ना, सचिव डॉ. निशांत गुप्ता समेत तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंसर के कारण
शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू व गुटखा खाना, चिकनी तली चीजों और फास्ट फूड का सेवन, दिनचर्या में बदलाव, महिलाओं में अधिक उम्र में शादी और बच्चे को दूध न पिलाना, बच्चों की ज्यादा संख्या या स्तन में किसी भी तरह की गांठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर के लक्षण
खाते समय गले में किसी तरह की दिक्कत, आवाज में बदलाव, लंबे समय तक डायरिया, मल या पेशाब में खून आना, भूख न लगना या खाना खाते ही उल्टी आना।
कैंसर से बचाव और इलाज
शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और गुटखे का प्रयोग न करें, नियमित व्यायाम करें और तनावमुक्त रहें। चिकनी व तली हुई चीजें और फास्ट फूड न खाएं। ऑपरेशन, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी से इलाज संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed