{"_id":"120-107181","slug":"Bareilly-107181-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में सिखाए जाएंगे निर्यातक बनने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में सिखाए जाएंगे निर्यातक बनने के गुर
Bareilly
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्र सरकार के एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल फार हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) और जिला प्रशासन की पहल पर बरेली को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने को बने मसौदे पर क्रियान्वयन शुरू हो गया है। बरेली में निर्यात केंद्र का कार्यालय खुलने से पहले यहां निर्यातकों का नया समूह तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। निर्यातक बनने के गुर सिखाने को पहली कार्यशाला छह दिसंबर को रोटरी भवन में होगी। इसमें उद्यमियों, कारोबारियों, मैनेजमेंट विद्यार्थियों और युवा इंटरप्रेन्योर को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए योग्यता या दक्षता का कोई पैमाना तय नहीं किया गया है।
कार्र्यशाला में भागीदारी के लिए 600 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया है। इच्छुक को निर्धारित प्रोफार्मा भरना होगा जो कि आईआईए के बरेली इकाई के पदाधिकारियों के पास उपलब्ध है। जिले में बिजनेस और मैनेजमेंट की शिक्षा देने वाले संस्थानों के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को भी भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है। बृहस्पतिवार को एक प्रेसवार्ता में आईआईए के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण शील और प्रदेश सलाहकार आरके गोयल ने बताया कि कार्यशाला में प्रशिक्षण देने के लिए अलग-अलग सत्रों में प्रो. आरके बाधवा और डा. तमन्ना चतुर्वेदी आ रही हैं। बाद में दो और कार्यशाला आयोजित होगी। उसके बाद इच्छुक आवेदकों का चयन करके निर्यात प्रक्रिया कार्ययोजना तय कर शुरू होगी। प्रेसवार्ता में आईआईए बरेली के अध्यक्ष मनोहर लाल धीरवानी, प्रदेश सचिव सुरेश सुंदरानी, बरेली सचिव तनुज भसीन और उन्मुक्त संभव मौजूद थे।