{"_id":"120-107165","slug":"Bareilly-107165-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन को भेजी जा रही है गलत रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन को भेजी जा रही है गलत रिपोर्ट
Bareilly
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पंचायतराज विभाग जन्म और मृत्यु पंजीकरण संबंधी रिपोर्ट शासन को गलत भेज रहा है। इसके अलावा पंजीकरण कराने के बाद प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भी लोगों को भटकना पड़ रहा है।
सरकार ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण ऑनलाइन कर दिया है। शहरी क्षेत्र में पैदा होने वाले बच्चों और मृत व्यक्तियों का पंजीकरण नगर निगम में होता है। शहर के प्राइवेट अस्पताल अपनी रिपोर्ट नगर निगम को देते हैं। देहात में जन्म-मृत्यु पंजीकरण ब्लाक के जरिए किया जाता है। देहात में स्थित सरकारी और प्राइवेट अस्पताल अपनी रिपोर्ट बीडीओ को देते हैं। घर पर पैदा होने वाले बच्चों और मृत व्यक्तियों की जानकारी ग्राम पंचायत अधिकारी बीडीओ को देते हैं। वहां से रिपोर्ट डीपीआरओ को जाती है। मगर पंचायतराज विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय फर्जी रिपोर्ट भेज रहे हैं। मसलन अक्टूबर में एसआरएमएस में 566 बच्चे पैदा हुए, लेकिन भोजीपुरा ब्लाक से रिपोर्ट निल भेजी गई। वहीं क्यारा सीएचसी में 43, दमखोदा में 65, रामनगर में 156, मझगवां में 244, बिथरी चैनपुर में 103, भदपुरा में 73 और भुता में 61 बच्चे हुए, लेकिन ब्लाकों से रिपोर्ट निल भेजी गई।
कार्रवाई की चेतावनी
सीएमओ व अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) ने जिला पंचायतराज अधिकारी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर मासिक रिपोर्ट सही व समय पर नहीं मिलने के कारण नाराजगी जताई है। उन्होंने जन्म-मृत्यु पंजीकरण की मासिक रिपोर्ट न भेजे जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धारा 23 के तहत डीएम व जिला रजिस्ट्रार के माध्यम से कार्रवाई कराने की चेतावनी दी है।