{"_id":"120-106823","slug":"Bareilly-106823-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने बनाया अखबार, मिले उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने बनाया अखबार, मिले उपहार
Bareilly
Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पहले अखबार की बारीकियाें को समझा और फिर अपनी पूरी क्रिएटिविटी खुद का अखबार बनाने में उडे़ल दी। पद्मावती एकेडमी के इन बच्चों को सर्टिफिकेट के साथ उपहार भी दिए गए
पद्मावती के छात्राें ने एक नवंबर को अमर उजाला प्रेस में मीडिया विजिट किया था। यहां पहले उन्होंने अखबार में खबर बनने से छपने तक की सारी प्रक्रिया को समझा। समाचार संकलन, संपादन और पेजिनेशन की बारीकियां जानीं। इसके बाद खुद अखबार बनाया। एकेडमी की दीपांजलि, सिमरन और काजल को इसमें क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। इन बच्चों को अमर उजाला की ओर से उपहार और सम्मान दिया गया। अमर उजाला जूनियर क्लब के अंतर्गत मीडिया विजिट पर आए 50 अन्य छात्राें को सर्टिफिकेट दिए गए। एकेडमी के निदेशक पारस अरोरा और प्रधानाचार्य एके बेदी ने अमर उजाला का आभार जताया। पद्मावती के स्टाफ मो. खालिद, सौरभ और संजय सक्सेना का इस विजिट में सहयोग रहा।