{"_id":"120-106323","slug":"Bareilly-106323-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी कार के चालक ने परिचालक का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी कार के चालक ने परिचालक का सिर फोड़ा
Bareilly
Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वीआईपी कार के चालक असलम ने सवारी भरने को लेकर हुए विवाद में पीलीभीत डिपो के परिचालक सुनील कुमार (तृतीय) का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
सुनील का आरोप है कि वह बृहस्पतिवार को दिल्ली जाने के लिए बस स्टेशन पर खड़े थे। सुबह करीब 11.30 बजे उनकी बस के आगे पीतल नगरी डिपो की बस सवारी भर रही थी। इसी दौरान वीआईपी कार का चालक असलम आ गया। वह पहले माल लोड करने की बात कहकर गालियां देने और मारपीट करने लगा। असलम ने गार्ड के हाथ से डंडा छीनकर उसके सिर में मार दिया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।