फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न

भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न

Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्नातक एमएलसी चुनाव में डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त की जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल है। शुरुआत प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के साथ ही हो गई थी। बढ़त देखते हुए मतगणना स्थल के बाहर खड़े कार्यकर्ता द्वितीय वरीयता की गणना के दौरान ही डॉ. व्यस्त की अगुवाई में जुलूस लेकर मतगणना स्थल के अंदर पहुंच गए। सहायक रिटर्निंग आफीसर ने माइक पर उनको नियम न तोड़ने की चेतावनी दी तो वे बाहर चले गए। भाजपा पदाधिकारियों ने जीत को उत्साह बढ़ाने वाला बताया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा आदि ने डॉ. व्यस्त को बधाई दी है।
विज्ञापन


मतों की गणना में उलझे
मतगणना तीन बजे खत्म हो गई लेकिन फाइनल चार्ट शाम छह बजे बन पाया। एकल संक्रमणीय मतों की गणना में कर्मचारी उलझ गए। ऐसे में, सारे प्रत्याशियों के मतों की गणना चुनाव आयोग को निर्वाचन प्रमाणपत्र जारी होने के बाद भेजी जा सकी।
विज्ञापन


संघ का फंडा था केवल एक को मत दो...
बरेली। पांच चुनावों से भाजपा के खाते में रही बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन सीट डॉ. नेपाल सिंह के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई तो इसे बचाने के लिए संघ और भाजपा ने खास रणनीति बनाई। पार्टी ने अपने प्रत्याशी डॉ. व्यस्त को अधिक वोट दिलाने के साथ केवल एक ही प्रत्याशी को वोट देने के लिए मतदाताओं से आग्रह किया। यह पैंतरा कारगर भी रहा। डॉ. व्यस्त को प्रथम वरीयता में 38118 मत मिले ही और इनमें से अधिकतर ने दूसरी वरीयता का मत दिया ही नहीं। दूसरी वरीयता में महज 4701 मत निकले जिसमें 2504 व्यस्त को मिले और उन्होंने जीत का जादुई आंकड़ा छू लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे, कितने मिले मत
प्रत्याशी प्रथम वरीयता द्वितीय वरीयता द्वितीय वरीयता के बाद
डॉ. जयपाल व्यस्त 36118 2504 38622
डॉ. हरि सिंह ढिल्लो 21933 1798, 23731
रेनू मिश्रा 13941 338 14279
मोहम्मद अकील 364 7 371
डॉ. अनुराग सक्सेना 143 0 143
ओमप्रकाश लोधी 323 9 332
जयपाल सिंह 290 4 294
नेम सिंह 239 3 242
पवन गुप्ता 2936 37 2973
बृजनंदन प्रसाद 203 0 203
मदनपाल गोस्वामी 87 0 87
रेनू 115 1 116
शोभा 7 0 7
सुरेश चंद्र शर्मा 117 0 117
नोटा 216 -
निरस्त 4182 -

मुरादाबाद में बनवाएंगे विश्वविद्यालय: डॉ. व्यस्त
निर्वाचित एमएलसी हुए डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त की प्राथमिकता मुरादाबाद में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना कराना है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल जिलों के छात्र-छात्राओं को रुहेलखंड विश्वविद्यालय आने-जाने में असुविधा होती है। उनकी कोशिश होगी कि जब तक विश्वविद्यालय नहीं बनता तब तक मुरादाबाद में रुहेलखंड विश्वविद्यालय का एक सुविधा केंद्र खुल जाए। डॉ. व्यस्त ने कहा कि वह पूरी शिद्दत से काम करके शिक्षकों, शिक्षामित्रों की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। किसान मित्रों के पदों की बहाली के लिए भी सदन में मामला रखेंगे। उन्होंने बरेली में स्थित जीर्णशीर्ण बिल्डिंग वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के जीर्णोद्धार की प्रतिबद्धता भी जताई। बताते चलें बुलंदशहर के सोही गांव में 1954 में जन्मे व्यस्त मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में एमएड विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। लंबे समय से संघ से जुड़े हैं और संस्कार भारती के क्षेत्रीय महामंत्री हैं। वह भाजपा के जिला मंत्री भी रहे हैं। विद्या भारती से जुड़कर नूरपुर, धामपुर, अमरोहा, कैलसा के सरस्वती शिशु मंदिरों में प्रधानाचार्य भी रहे चुके हैं।


दोनों सत्ताधारियों के प्रत्याशियों के बीच निर्दलीय मजबूती से चुनाव लड़ा। सबने मदद की लेकिन सत्ताधारियों के प्रेशर में वोटर गुमराह हो गए।
डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, निर्दलीय प्रत्याशी

भाजपा वालों ने गड़बड़ी की। पार्टी ने भी पूरी तरह से साथ नहीं दिया। समीक्षा करवाएंगे। यह हार सभी नौ जिलों में सपा के मंत्री और विधायकों की भी हार है।
रेनू मिश्रा, सपा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed