{"_id":"120-105240","slug":"Bareilly-105240-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी की फीस जमा करने को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी की फीस जमा करने को लेकर हंगामा
Bareilly
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर होने की वजह से एलएलबी के विद्यार्थी बृहस्पतिवार को ही फीस जमा करने की मांग कर रहे थे। फीस न जमा होने पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय में हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से कहा कि अगर उनकी फीस नहीं जमा हो पाएगी तो फिर विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक आवेदन कैसे कर पाएंगे। इसके बाद फीस जमा करने के लिए काउंटर खुलवाया गया और विद्यार्थियों ने फीस जमा की। दरअसल, एलएलबी का रिजल्ट देर से घोषित होने की वजह से विद्यार्थी समय से फीस नहीं जमा कर पाए। परेशान विद्यार्थी किसी भी हाल में फीस जमा करने की कोशिश में लगे थे। हंगामा करने वालों में रोहित यादव, फैज मोहम्मद, इमरान अंसारी, राघव गुप्ता और मोहम्मद सुल्तान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन