फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज बरेली में किस्मत आजमाने उतरेंगे हजारों युवा

आज बरेली में किस्मत आजमाने उतरेंगे हजारों युवा

Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। रविवार को जिले में सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) और बीएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल (टेक्नीशियन) पद के लिए भर्ती परीक्षा होनी है। सेना की भर्ती 21 अगस्त से चल रही है। पहली दो परीक्षाओं के लिए बाहर से आने ज्यादातर अभ्यर्थी शनिवार देर शाम ट्रेनों और बसों से यहां पहुंच गए। इसके चलते जंक्शन और रोडवेज पर धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई। आधी रात के बाद तमाम अभ्यर्थी टेंपो या पैदल ही परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हो गए।


जंक्शन पर पीएसी ने संभाली सुरक्षा की कमान
बरेली। रविवार को दिन में जंक्शन पर आम यात्रियों के अलावा करीब पचास हजार अभ्यर्थी आने की उम्मीद है। इस दौरान जंक्शन पर सुरक्षा की कमान संभालने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के साथ पीएसी भी तैनात की गई है। मुरादाबाद से एक प्लाटून पीएसी, जीआरपी के एसआई, तीन दीवान, दस कांस्टेबल बुलाए गए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर आरबी तिवारी के मुताबिक पीएसी के जवानों को मेन गेट समेत प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है। प्लेटफार्म, बुकिंग, सर्कुलेटिंग एरिया में जीआरपी और आरपीएफ रहेगी। कुछ जवान सादा कपड़ों में भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन



------
20 केंद्रों पर होगी सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा
बरेली (ब्यूरो)। संघ लोकसेवा आयोग की ओर से रविवार को कराई जा रही सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2014 के लिए बरेली में 20 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में बारह हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा की पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से और दूसरी दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी। इसमें करीब 9769 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने के 20 मिनट पहले तक ही कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। पेपर शुरू होने के 10 मिनट बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, पेपर खत्म होने के दो घंटा पहले कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी और पेपर खत्म होने के आधा घंटा पहले टायलेट जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के लिए कमिश्नर कार्यालय में कंट्रोल रूम खुला है। इसका नंबर (0581 - 2455663) है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य और सुपरवाइजर परीक्षार्थियों की हाजिरी की सूचना कंट्रोल रूम में नोट कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
बीएसएफ की परीक्षा देंगे 25 हजार अभ्यर्थी
बरेली। बीएसएफ की परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 36 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले भर में अलर्ट जारी किया गया है। यह परीक्षा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल (टेक्नीशियन) पद के लिए होगी। इसमें प्रदेश भर से अभ्यर्थी शामिल होंगे। बीएसएफ की 28 वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट रवि शर्मा ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से अपराह्न 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न एक बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी पूरी हैं।


बरेली के 10200 युवा दौड़े, 395 पास
रेली। बरेली की तीन तहसीलों से सेना भर्ती के लिए आए नौजवान खास दमखम नहीं दिखा सके। बरेली, फरीदपुर और बहेड़ी से 10,200 अभ्यर्थी शनिवार को दौड़ में शामिल हुए लेकिन इनमें से 395 ही पास हो पाए। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे से जाट रेजीमेंट सेंटर के भरतौल रेंज में टोकन लेने के बाद सुबह नौ बजे शाहजहांपुर रोड स्थित एमपी ट्रेनिंग मैदान में शुरू हुई दौड़ दोपहर करीब एक बजे तक चली। इसमें दो युवक बेहोश होकर भी गिरे। करीब 30 राउंड की दौड़ के बाद सिर्फ 395 अभ्यर्थी पास हुए। अब इनकी लंबाई, सीने की नाम के बाद सर्टिफिकेट जांच की जाएगी।

तीन तहसीलों की दौड़ आज
सेना भर्ती में बरेली की नवाबगंज, मीरगंज और आंवला तहसीलों के युवाओं को रविवार को मौका मिलेगा। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने बताया कि सुबह साढ़े तीन बजे भरतौल रेंज में युवाओं को टोकन दिए जाएंगे।

एक अभ्यर्थी के दावे को नकार दिया
दौड़ के फाइनल में पास होने वाले अभ्यर्थियों के बीच घुसे एक युवक ने दावा किया कि उसने भी दौड़ निकाली है, तब तक पास होने वाले युवाओं के सीने पर सैनिक मुहर लगा चुके थे। ऐसे में सैनिकों ने यह मानते हुए कि वह युवक बाद में घुसा है, उसे डांट-डपटकर बाहर कर दिया। हालांकि युवक बार-बार तर्क दे रहा था कि दौड़ निकालने के बाद वह अपना बैग उठाने चला गया लेकिन उसके तर्क को खारिज कर कार्रवाई की चेतावनी देने पर वह चला गया।


न स्कूल का नाम मालूम, न पते की जानकारी
बरेली (ब्यूरो)। ट्रेडमैन पद की भर्ती के लिए एक और युवक की फर्जी मार्कशीट पकड़ में आई है। सर्टिफिकेट की जांच के दौरान युवक से किए गए सवाल-जवाब से आठवीं कक्षा की मार्कशीट फर्जी पाई गई।
मार्कशीट मॉडल टाउन के आरएस पब्लिक स्कूल से बनी है। उस पर नगर शिक्षा अधिकारी की मुहर लगी है। साइन भी हैं। साइन के ऊपर लिखा गया है कि यह विद्यालय मान्यता प्राप्त है लेकिन जिस भूरा के नाम से यह मार्कशीट जारी की गई है, वह न तो स्कूल का नाम जानता है न पता। आर्मी वालों की कड़ाई से की गई पूछताछ में भूरा ने स्वीकार किया कि उसकी मार्कशीट फर्जी है। उसने 1200 रुपये में मोहनपुर ठिरिया के एक डॉक्टर से इसे बनवाया है। मामला पकड़ में आने पर भूरा ने आर्मी वालों से कहा कि वह डॉक्टर को पकड़वाने को तैयार है। आर्मी ने यह मामला पुलिस को सौंपा है।



एक और संदिग्ध मामला पकड़ा
बरेली। भर्ती के दौरान आर्मी के हाथ एक और संदिग्ध मार्कशीट लगी है। हरदोई के किसी कॉलेज से जारी मार्कशीट लेकर आया इशरार अपने विषय और नंबर नहीं बता पाया। भर्ती प्रक्रिया के नियमों के मुताबिक मार्कशीट की फोटो कॉपी पर चार स्थानों की मुहर लगनी जरूरी है मगर उसकी मार्कशीट में ऐसा नहीं था। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने उससे पूछताछ की तो मार्कशीट संदिग्ध नजर आई। उसने रोल नंबर को आधा छुपाते हुए अपनी फोटो चस्पा की थी। कर्नल दीक्षित ने बताया कि युवक को भर्ती से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed