{"_id":"120-100259","slug":"Bareilly-100259-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब़ड़ा बाईपास से हटाए जाएंगे जमीनों के सौदागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब़ड़ा बाईपास से हटाए जाएंगे जमीनों के सौदागर
Bareilly
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीडीए सचिव गरिमा यादव ने मंगलवार को रजऊ परसपुर से ट्यूलिया तक बड़ा बाईपास का निरीक्षण किया। बाईपास के दोनों ओर प्रापर्टी डीलरों के बोर्डों पर प्लाट बुक कराने के प्रचार-प्रसार को अवैध बताते हुए उन्होंने इनको ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि बड़ा बाईपास पर प्लाट बुक कराने के लिए बीडीए ने अभी नक्शे पास नहीं किए हैं।
अमर उजाला ने 18 अगस्त को ‘कट रही हैं कॉलोनियां, फिर भी बीडीए की आंखें बंद’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर बड़ा बाईपास के दोनों ओर खाली पड़ी जमीन पर बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियां काटने का मामला उठाया था। मंगलवार को बीडीए सचिव ने इस बाबत गंभीरता दिखाई और एई आरके सिंह के साथ रजऊ परसपुर से ट्यूलिया (फतेहगंज पश्चिमी) तक बड़ा बाईपास का भ्रमण किया। उनको बाईपास के दोनों ओर लगे उनको बालाजी प्रापर्टी, शिव प्रापर्टी, एरो सिटी, बिग सिटी और हाईवे स्टेट नाम से कमरेनुमा भवन बने मिले। इन पर सौ से एक हजार गज तक प्लाट की खरीद के विज्ञापन दिए गए हैं। बीडीए सचिव ने बताया कि बाईपास पर अभी किसी भी प्लाट का नक्शा बीडीए से स्वीकृत नहीं है। बाईपास के दोनों ओर खाली जमीन के प्लाटों की खरीद-बिक्री के लिए जितने भी प्रापर्टी डीलरों के कमरे बने हैं, सब अवैध हैं। इनको जल्द ही ध्वस्त कराया जाएगा।