{"_id":"120-100258","slug":"Bareilly-100258-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व और फौजदारी वाद निस्तारण में मंडल पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व और फौजदारी वाद निस्तारण में मंडल पिछड़ा
Bareilly
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। राजस्व एवं फौजदारी वादों के निस्तारण में बरेली मंडल पिछड़ा हुआ है। तीन वर्ष से अधिक पुराने 410 राजस्व और 175 फौजदारी के वाद अनिस्तारित हैं। कमिश्नर विपिन कुमार द्विवेदी ने इस पर नाराजगी जताते हुए चारों जिलाधिकारियों को तीन माह में सभी का निस्तारण सुुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए सभी डीएम को अपने पीठासीन अधिकारियों को दिन प्रतिदिन की तिथि नियत कर वादों की सुनवाई पूरी करने को कहा है। राजस्व और फौजदारी वाद क्रमश: बरेली में 78 और 15, शाहजहांपुर 172 और 143 एवं बदायूं में 11 और 17 तीन साल से लंबित चल रहे हैं। पीलीभीत में राजस्व के 149 वाद लंबित मिले हैं।