{"_id":"5cddc2b7bdec22070e2bc303","slug":"91558037175-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में नैनीताल रोड पर आज शाम से बंद रहेगा क्रासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी में नैनीताल रोड पर आज शाम से बंद रहेगा क्रासिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने मरम्मत के लिहाज से बहेड़ी कस्बे के चीनी मिल फैक्ट्री रेलवे क्रासिंग को शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे फोरलेन पर जाने वाले वाहनों को समस्या नहीं आएगी पर कस्बे के लोगों को परेशानी हो सकती है। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी सुझाया गया है।
इज्जतनगर मंडल की ओर से दी गई सूचना के अनुसार बहेड़ी से किच्छा स्टेशनों के मध्य स्थित 28 नंबर स्पेशल चीनी मिल रेलवे क्रासिंग को वार्षिक मरम्मत व के लिए 17 मई की शाम नौ बजे से अगले दिन 18 मई की सुबह पांच बजे तक यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। इधर जाने वाले वाहन मोहल्ला केशवपुरम स्थित क्रासिंग संख्या 29 सी से होकर जा सकते हैं। यहां बता दें कि यह क्रासिंग नैनीताल हाईवे पर है जो कस्बे के अंदर बाजार में होकर गुजरता है। बड़े वाहनों व बसों को अब नैनीताल फोरलेन से होकर गुजारा जाता है जो बहेड़ी कस्बे के बाहर से जाता है। इस लिहाज से बहेड़ी होकर नैनीताल आने-जाने वाले वाहनों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।