{"_id":"5cdb2157bdec22073706c7b2","slug":"91557864791-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजऊ ट्रंचिंग ग्राउंड की नगर आयुक्त ने मांगी स्थलीय रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजऊ ट्रंचिंग ग्राउंड की नगर आयुक्त ने मांगी स्थलीय रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले में रजऊ परसपुर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड की स्थलीय रिपोर्ट दाखिल की जानी है। इसको लेकर नगर आयुक्त ने एसडीएम फरीदपुर को पत्र लिखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर पैमाइश कराने का अनुरोध किया है। इसके बाद फरीदपुर तहसील की टीम मौके पर पैमाइश को पहुंची लेकिन झाड़ियां देखकर लौट आई।
नगर आयुक्त ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि ट्रंचिंग ग्राउंड की पैमाइश के संबंध में रिपोर्ट लेने के लिए उन्होंने 16 मार्च को एसडीएम फरीदपुर से अनुरोध किया था। मगर न तो उन्होंने ने इसका सर्वे ही कराया और न ही रिपोर्ट दी। एसडीएम ने अवगत कराया कि ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन तहसील सदर और तहसील फरीदपुर की सीमा पर है। इसलिए दोनों ही तहसील की संयुक्त टीम को सर्वे करना होगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने डीएम से संयुक्त टीम गठित करने का अनुरोध किया है ताकि मुनीश शर्मा की ओर से हाईकोर्ट दायर याचिका में जवाब दाखिल किया जा सके। नगर आयुक्त के इस पत्र पर फरीदपुर तहसील की टीम सोमवार को यहां पैमाइश करने पहुंची लेकिन बड़ी-बड़ी झाड़ियां देखकर लौट आई। इस पर तहसीलदार फरीदपुर ने नगर आयुक्त से वहां की झाड़ियां कटवाने को कहा है ताकि पैमाइश हो सके।
रजऊ परसपुर की जमीन की पैमाइश को पत्र लिखा था। उन्होंने झाड़ियां कटवाने को कहा है। इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त