{"_id":"5ccde93dbdec22076b5ee958","slug":"91556998461-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली क्लब में मई क्वीन 11 को, इस बार मॉम की भी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली क्लब में मई क्वीन 11 को, इस बार मॉम की भी एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली क्लब 11 मई को क्वीन प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इस बार महिलाओं को भी शामिल करने का फैसला किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए क्लब ने आवेदन मांगे हैं। सोमवार से तीन दिन तक ऑडिशन होगा।
क्लब सचिव सुनील डींगरा, कार्यक्रम प्रमुख राजा चावला और सहयोगी राजीव गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए दिल्ली से पिया शर्मा को आमंत्रित किया गया है। तीनों पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार महिलाएं भी प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता में 16 से 26 आयु वर्ग के ही आवेदक भाग ले पाएंगे। कार्यक्रम में सिर्फ क्लब सदस्य, अतिथि और अफसर ही प्रवेश पा सकेंगे। सुरक्षा और अन्य व्यवस्था के लिए पर्याप्त फोर्स मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार छह मई से आवेदन मिलेंगे और इसी दिन से ऑडिशन होगा।