{"_id":"5c8ff49fbdec222aaf37b9f9","slug":"91552938143-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी भरकर भीगिए रंगों में, तापमान रहेगा 34 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी भरकर भीगिए रंगों में, तापमान रहेगा 34 के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। होली पर इस बार ठंड से घबराने की जरूरत नहीं है। मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है कि होली पर इस बार अच्छी-खासी गर्मी रहेगी। हालांकि गर्मी का प्रकोप अभी से बढ़ने लगा है। होली के दिन से एकाएक गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि रात में सर्दी कम से कम 15 दिन तक बनी रहेगी। 21 और 22 को अधिकतम तापमान 33.0 से 34.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम था। सुबह से ही चटक धूप निकली। हालांकि उत्तर-पश्चिम दिशा में हवा चलने से उमस महसूस नहीं हुई। दिन में चटक धूप पड़ने से गरम कपड़े एकबारगी लोगों ने उतार दिए। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मतलब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर रात में बर्फबारी की वजह से रात में अभी भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आगामी दो दिन तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। दिन में चटक धूप निकलने से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, लेकिन सुबह-शाम और रात में सर्दी अभी पड़ती रहेगी। मगर, होली के दिन 21 और 22 तारीख को चटक धूप खिलने से दिन में गर्मी ज्यादा पड़ेगी। रात में गर्मी का प्रकोप कम हो जाएगा।