{"_id":"5c72f478bdec224af7152579","slug":"91551037560-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी के निर्देश, कश्मीरी छात्रों की हिफाजत करें शिक्षण संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी के निर्देश, कश्मीरी छात्रों की हिफाजत करें शिक्षण संस्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार गंभीर है। सुप्रीम कोर्ट भी निर्देश जारी कर चुका है। इन छात्रों की हिफाजत के लिए यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं। शिक्षण संस्थान कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। अगर कोई ऐसी स्थिति आती है तो पुलिस और प्रशासन की मदद लें और कैंपस में शांति बनाएं।
पुलवामा में आतंकी हमला होने के बाद पूरे देश में उबाल आ गया। पूरे देश में प्रदर्शन हुए। इस दौरान कश्मीरी लोगों को जगह-जगह निशाना बनाया गया। खासतौर से उच्च शिक्षण संस्थानों में। कुछ जगह कश्मीरी छात्रों ने ऐसे पोस्ट शेयर किए जिसको लेकर भी बवाल हुए। आईवीआरआई में भी हंगामा हो चुका है। मुरादाबाद में भी एक शिक्षण संस्थान में पोस्ट शेयर करने पर बवाल हो चुका है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भी कुछ छात्र कश्मीरी हैं, हालांकि विश्वविद्यालय में माहौल शांत है।
सूत्रों की मानें तो हालातों को देखते हुए कुछ छात्र अपने घरों को लौट चुके हैं। अब यूजीसी का आदेश मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने सतर्कता बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के साथ कॉलेजों को भी इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षण संस्थान ऐसे छात्रों की सूची बनाएं, उनकी एक्टिविटी पर नजर रखें। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। अगर कहीं कोई मामला होता है तो तुरंत पुलिस और प्रशासन से मदद लें।
विज्ञापन
हमारे कैंपस में कुछ छात्र कश्मीर के हैं, लेकिन यहां सब शांति है। फिर भी इन छात्रों की सुरक्षा को लेकर हम सतर्क हैं। विभागों में भी बात करके उनकी स्थिति का जायजा ले चुके हैं।
- प्रोफेसर बीआर कुकरेती, चीफ प्रॉक्टर रुविवि