{"_id":"5c703645bdec22105574f82e","slug":"91550857797-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा में आपसी संघर्ष में घायल नर गैंडे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा में आपसी संघर्ष में घायल नर गैंडे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में आपसी संघर्ष में घायल एक गैंडे की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मौके पर जाकर गैंडे का शव कब्जे में लिया। मृत नर गैंडे की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है।
दुधवा में चल रही गैंडा पुनर्वास योजना फेज वन में कुल 31 गैंडे थे। दो गैंडों के बीच संघर्ष में एक नर गैंडे की जान चली गई। शुक्रवार शाम साउथ सोनारीपुर रेंज के ककरहा एरिया में हाथियों के साथ गए महावतों ने गैंडे का शव देखा तो वापस आकर इसकी सूचना रेंज अधिकारी को दी। इसके बाद दुधवा पार्क प्रशासन को अवगत कराया गया।
डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत गैंडे का नाम भीमसेन था। अनुमान है कि गैंडे की मौत ककरहा एरिया में ही दूसरे गेंडे से हुए संघर्ष में लगी चोटों में संक्रमण की वजह से हुई है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा।