फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25 से मुख्य परीक्षाएं, विवि ने जारी किए प्रवेश पत्र

25 से मुख्य परीक्षाएं, विवि ने जारी किए प्रवेश पत्र

Thu, 21 Feb 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
25 से मुख्य परीक्षाएं, विवि ने जारी किए प्रवेश पत्र
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 25 फरवरी से शुरू हो रही मुख्य परीक्षाओं के प्रवेश पत्र बुधवार शाम को जारी कर दिए। स्नातक और परास्नातक के छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अगर प्रवेशपत्र में कोई गड़बड़ी आती है तो छात्र परीक्षा से पहले उसे संशोधित जरूर करा लें। वहीं परीक्षा को लेकर कॉलेजों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बरेली कॉलेज में एंट्री गेट पर तंबू लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं चंद दिन बाद शुरू हो रही हैं। प्रवेश पत्र जारी न होने के कारण छात्र परेशान हो रहे थे। केंद्रों पर आवंटन संशोधन को लेकर प्रवेशपत्र जारी नहीं हुए थे। बुधवार को सारी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सत्यापन कराने के नाम पर रोकी जाएगी वसूली
विश्वविद्यालय ने प्रवेशपत्र तो जारी कर दिए, लेकिन कॉलेजों में सत्यापन के नाम पर जमकर वसूली होती है। कॉलेज प्रवेश पत्र को सत्यापित करते हैं। उसके बाद ही छात्र परीक्षा में बैठ पाता है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं चलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों को प्रवेश पत्र सत्यापित कराने की जरूरत नहीं। अगर कोई कॉलेज वसूली करता है तो शिकायत करें। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज अब भी सेंटर बदलवाना चाहते
परीक्षाएं शुरू होने पर कुछ दिन ही बचें है। इसके बावजूद कॉलेज अपना सेंटर बदलवाने की कोशिश में जुटे हैं। कई कॉलेजों ने विश्वविद्यालय में अर्जी लगाई कि उनके सेंटर बदले जाएं। उनकी परीक्षाएं काफी दूर डाल दी गईं। छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से छात्राएं ज्यादा परेशान होंगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने स्पष्ट कह दिया कि अब किसी भी हाल में संशोधन नहीं होगा। जब संशोधन का वक्त था तब तक कॉलेजों ने आवेदन नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed