{"_id":"5c6db2d8bdec22737361c930","slug":"91550693080-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण रोकेंगे, बीडीए की आय बढ़ाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण रोकेंगे, बीडीए की आय बढ़ाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीडीए की नई उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने बुधवार को यहां कार्यभार संभाल लिया। हालांकि ज्वाइन करने के बाद वह ट्रांसफर लीव पर चली गईं और अब अगले हफ्ते लौटेंगी। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण रोककर बीडीए की आय बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
नई उपाध्यक्ष ने कहा कि वह सबसे पहले बीडीए के सबसे बड़े और पुराने प्रोजेक्ट रामगंगा नगर में किसानों का बकाया चुकाकर आवंटियों को प्लॉट दिलाने की कोशिश करेंगी। इस आवासीय योजना को उन्होंने एक चुनौती के तौर पर लिया है जिसे हर हाल में पूरा करके शहर को नई पहचान दिलाने की कोशिश करेंगी। सुश्री मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में बीडीए ने अच्छा काम किया है। वह इसे आगे बढ़ाने के अलावा प्राधिकरण की आय बढ़ाने के लिए स्टाफ के साथ मिलकर काम करेंगी। इसके लिए सबसे पहले शहर में होने वाले अवैध निर्माणों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। अवैध निर्माण की वजह से शहर का भूगोल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।