फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अवैध निर्माणों के साथ घर में बनवाया बार तो हुए बाहर

अवैध निर्माणों के साथ घर में बनवाया बार तो हुए बाहर

Sun, 17 Feb 2019 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माणों के साथ घर में बनवाया बार तो हुए बाहर
बरेली। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय को सीएम पोर्टल पर आईं अवैध निर्माण की शिकायतों पर उन्हें सील कराना या ध्वस्त करा देना भारी पड़ गया। आवासीय एरिया में ‘बार’ बनवाना भी शासन को रास नहीं आया। इसी के चलते शहर के ‘रहनुमा’ उनसे नाराज हो गए। रिटायरमेंट के चार महीने पहले उन्हें ट्रांसफर पर जाना पड़ा।
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर काफी समय से बड़ी संख्या में शहर में अवैध निर्माण की शिकायतें हो रही थीं। इनके निस्तारण के लिए शासन के निर्देश पर बीडीए ने कई अवैध निर्माण सील भी किए। बड़ा बाईपास और बीसलपुर रोड समेत कई इलाकों में राजनीतिक रसूख रखने वाले कई बड़े लोगों की अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण भी हुए। कालीबाड़ी में एक अवैध निर्माण सील करने के मामले ने भी तूल पकड़ा। मॉडल टाउन के आवासीय एरिया में ‘बार’ बनना भी भारी पड़ा। ‘बार’ आवासीय एरिया में था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते वह उसे खुलने से नहीं रोक पाए। बता दें कि सपा सरकार में डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय सिद्धार्थनगर के डीएम रहे थे। भाजपा सरकार में रिटायरमेंट तक के लिए वह किसी जिले का फिर डीएम बनना चाह रहे थे। मगर शासन की पॉलिसी में वह फिट नहीं बैठे। न किसी बड़े राजनीतिक रसूख के दरबार में चक्कर लगाए। इसलिए आखिरी दिनों में किसी जिले के डीएम का चार्ज लेने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed