फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यातायात नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी

यातायात नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी

Mon, 11 Feb 2019 01:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी
यातायात नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। जिले में यातायात पुलिस की अत्याधुनिक ई चालान व्यवस्था रविवार से शुरू हो गई है। कागजी बोझ खत्म करके पारदर्शिता लाने के लिए शुरू हुई कवायद के पहले दिन बीस से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए। सारा सिस्टम ऑनलाइन है, एप के जरिये अधिकारी पूरे प्रदेश में हो रही कार्रवाई पर नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन

ई चालान यूपी नाम का एप यातायात पुलिस के अफसरों से लेकर सिपाहियों तक के मोबाइल में डाला गया है। बिना चालान बुक के इस एप के जरिये ही अब चालान हुआ करेंगे। एप में जैसे ही वाहन का नंबर डाला जाएगा तो किसी तरह की कागजी या मेंटीनेंस संबंधी कमी होने पर एक रेड प्वाइंट चमकने लगेगा। डिटेल देखने पर पता सारी कमियां पता चल जाएंगी। उसी के हिसाब से एप में ब्योरा दर्ज कर चालान किया जाएगा। वाहन चालक के मोबाइल पर टेक्स्ट मेसेज से जानकारी पहुंचेगी कि किस मामले में कितने रुपये का चालान हुआ है। कागजात लेकर कार्यालय पहुंचने पर संबंधित भुगतान के बाद कार्रवाई खत्म होगी वर्ना कागजात कोर्ट में भेज दिए जाएंगे। रविवार को ही बीस से ज्यादा चालान किए गए।
विज्ञापन


मंडल भर में प्रशिक्षण देंगे एसपी ट्रैफिक
- एसपी ट्रैफिक बरेली को यह व्यवस्था लागू करने के लिए पूरे मंडल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। रविवार सुबह उन्होंने सीओ ट्रैफिक नागेंद्र यादव के साथ स्टाफ को प्रशिक्षण देकर एप मोबाइल में डाउनलोड कराया। जल्द ही जिले के इंस्पेक्टर व दरोगाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिर बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन व्यवस्था से कागजी बोझ कम होगा तो चालान में खेल की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी। चालान होते ही डिटेल अधिकारियों के मोबाइल पर भी आएगी। इससे व्यवस्था पारदर्शी होगी। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed