फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चुनाव सिर पर आए तो अफसर काम करते नजर आए

चुनाव सिर पर आए तो अफसर काम करते नजर आए

Sun, 10 Feb 2019 01:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
चुनाव सिर पर आए तो अफसर काम करते नजर आए
बरेली। सालभर सोए रहे। अब लोकसभा चुनाव अचार संहिता लगने वाली है तो शासन की नींद टूटी है। किसान सम्मान योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, सांसद और विधायक त्वरित विकास निधि के काम आनन-फानन में निपटाने की कवायद शुरू हो गई है। अफसर और कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ गया है। नतीजतन कलक्ट्रेट और विकास भवन में महीने के दूसरे शनिवार को भी सरकारी दफ्तर खुले रहे।
विज्ञापन

विकास भवन में महीने के दूसरे शनिवार को अक्सर दफ्तर बंद मिलते हैं। मगर, अब चुनावी माहौल शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने में एक माह से भी कम समय बचा है। ऐसे में अधूरे कामों को पूरा करने का दबाव है। किसान सम्मान योजना में दो हेक्टेयर जोत वाले 2.60 लाख किसानों के बैंक खातों में 2000 हजार रुपये भेजने के लिए आवेदन आ चुके हैं। इनको हफ्तेभर में किसानों से भरवाकर ऑनलाइन डाटा फीडिंग का काम शुरू हो गया है। कृषि विभाग के कर्मचारी अमित वर्मा का कहना है कि उनका स्टाफ तो अवकाश के दिन भी सुबह सात बजे ही आ गया था। रात आठ बजे काम खत्म कर पाया। छुट्टी बेकार चली गई। रविवार को भी आना पड़ेगा। डीआरडीए में पियूष कुमार भी अवकाश के दिन ऑफिस खोलकर कंप्यूटर पर सांसद और विधायक निधि के कामों को पूरा करने में जुटे रहे। पंचायती राज अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना था कि शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा करना है, इसलिए अब अवकाश का कोई मतलब नहीं है। हर दिन काम करना है। समाज कल्याण अधिकारी अशोक दीक्षित और सीडीओ सत्येंद्र कुमार पूरे दिन भोजीपुरा में सामूहिक विवाह कराने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed