{"_id":"5c48ce88bdec227376727279","slug":"91548275336-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली परिक्षेत्र में 27 ने पास की सीए की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली परिक्षेत्र में 27 ने पास की सीए की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल, फाउंडेशन परीक्षा और सीपीटी नवंबर का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया। बरेली परिक्षेत्र से 500 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परिक्षेत्र से 27 ने सीए फाइनल की परीक्षा पास कर ली है। इसमें बरेली से 22 और पांच अभ्यर्थी पीलीभीत से हैं। सीए मनोज मंगल के अनुसार शाम तक 27 का रिजल्ट स्पष्ट हो गया था। सीए फाइनल की परीक्षा पास करने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
सीपीटी का रिजल्ट 36.10 फीसदी, फाउंडेशन का रिजल्ट 44.12 फीसदी रहा है। सीए मनोज मंगल के अनुसार बरेली शाखा से इस बार रिजल्ट अच्छा रहा है। उन्होंने बताया कि फाइनल (ओल्ड) में ग्रुप-1 में करीब 30.44, ग्रुप-2 में करीब 23.41 फीसदी रिजल्ट रहा है। दोनों ग्रुप पास होने वाला का फीसदी 15.03 रहा है। फाइनल (न्यू) में ग्रुप-1 में 14.3 फीसदी, ग्रुप-2 में 27.3 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए। 16.44 फीसदी ने दोनों ग्रुप की परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि बरेली में पांच सौ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
इन अभ्यर्थियों ने पास की सीए की परीक्षा
आयुषी गुप्ता, अपूर्वी अग्रवाल, हिमांशु माहेश्वरी, मानसी गंगवार, उमंग गुप्ता, सत्य प्रकाश, सुहानी मित्तल, रिचा अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, व्योम बंसल, जूबिया खान, निकिता अग्रवाल, अंचल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, निमित अग्रवाल, उमंग गुप्ता, शिखा गुप्ता, पीयूष गोयल, पल्लवी अग्रवाल बरेली से हैं। पीलीभीत से इशिता अग्रवाल, मासूम बख्स शम्सी, शिवम सिंह, रचित अग्रवाल और इति अग्रवाल हैं।