फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टूटी पटरी से गुजरी सियालदह, बचा हादसा

टूटी पटरी से गुजरी सियालदह, बचा हादसा

Fri, 11 Jan 2019 01:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी से गुजरी सियालदह, बचा हादसा
बरेली। रसुइया-पीतांबरपुर सेक्शन पर सियालदह एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजर गई। गनीमत रही ट्रेन पलटी नहीं। झटका लगने पर ड्राइवर ने रेलवे कंट्रोल रूम मुरादाबाद को सूचना दी। मौके पर पहुंची इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम ने पटरी की मरम्मत की। ट्रेन करीब एक घंटे तक बीच ट्रैक पर खड़ी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे जम्मू से कोलकाता जा रही सियालदह एक्सप्रेस धड़धड़ाती हुई रसुइया और पीतांबर के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान लोको पायलट को तेज झटका लगा। जिस पर चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। झटका लगने की सूचना चालक ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर जंक्शन से पीडब्ल्यूआई रेलवे टीम लेकर मौके पर पहुंच गए ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी गई। करीब एक घंटे बाद ट्रैक ठीक हो सका। निरीक्षण के बाद पटरी ओके होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। देर शाम तक ट्रेनें काशन पर गुजरतीं रहीं।
विज्ञापन


त्रिवेणी एक्सप्रेस के चालक को पता नहीं चला
सियालदह एक्सप्रेस से पहले त्रिवेणी एक्सप्रेस भी 12.10 बजे रवाना हुई। सूत्रों का कहना है कि पटरी सुबह ही टूट गई थी, लेकिन त्रिवेणी एक्सप्रेस जब रसुइया से गुजरी तो उसके चालक को झटका महसूस नहीं हुए। ट्रेन की स्पीड भी अधिक होने के कारण ड्राइवर को झटके का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed