फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीटीईटी में हंगामा

सीटीईटी में हंगामा

Sun, 09 Dec 2018 09:35 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
सीटीईटी में हंगामा
फोटों
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को रोकने पर
केवी जेएलए-2 में हंगामा
- दूसरी पाली में पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोकने पर हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में परीक्षार्थियों को रोकने पर कैंट स्थित केवी जेएलए-2 में हंगामा हो गया। अभ्यर्थियों के साथ अभिभावकों ने भी हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख कॉलेज प्रशासन ने गेट खोला। स्कूल स्टाफ से अभ्यर्थियों की नोकझोंक भी हो गई। केवीए जेएलए की तरह कई केंद्रों पर दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को रोका गया।
दरअसल, कई अभ्यर्थियों ने दोनों पालियों में पंजीकरण करा रखा था। केवीए जेएलए-2 में प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद जब अभ्यर्थी बाहर निकलने लगे तो उनको कह दिया गया कि जिनकी परीक्षा दूसरी पाली में भी है वो रुक जाएं। वह अभ्यर्थी रुक गए। गेट बंद कर दिया गया। बाहर खड़े परिजनों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि दो बजे परीक्षा होगी तो दो घंटे अभ्यर्थी अंदर क्या करेंगे। अंदर से भी अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। स्कूल स्टाफ से नोकझोंक शुरू हो गई। जबरदस्त विरोध होने के बाद गेट खोल दिया गया। इस तरह से कई अन्य स्कूलों में भी अभ्यर्थियों को रोकने पर हंगामा हुआ। प्रिंसिपल आरएन नवीन ने बताया कि अभ्यर्थियों की राहत के लिए ही रुकने को कहा गया था। किसी को जबरन नहीं रोका गया।
विज्ञापन


स्कूल के एड्रेस के भ्रम
में छूटी कई की परीक्षा
कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा कर्मपुर चौधरी स्थित सेक्रेेड हार्ट्स में थी तो कुछ की ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सेक्रेड हार्ट्स में थी। एक नाम होने से अभ्यर्थी भ्रम में आ गए। ट्रांसपोर्ट नगर वाले कर्मपुर चौधरी और कर्मपुर चौधरी वाले ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच गए। केंद्र पर पहुंचने के बाद उनको पता चला कि गलत सेंटर पर आ गए हैं। जब तक वह अपने केंद्र पर पहुंचते तब तक गेट बंद हो चुका था। उनकी परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed