{"_id":"5bf47168bdec2269565737b3","slug":"91542746472-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेतु निगम इकाई-दो का विवाद मुख्यालय पहुंचा, एमडी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेतु निगम इकाई-दो का विवाद मुख्यालय पहुंचा, एमडी गंभीर
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेतु निगम इकाई-2 में चल रहा विवाद मुख्यालय तक पहुंच गया है। वरिष्ठ अफसरों ने इसे गंभीर माना है, क्याेंकि पूरे स्टाफ ने अपने ही अफसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे प्रोजेक्ट पर चल रहा निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
नियम विरुद्ध कार्य कराने और दुर्व्यवहार आदि के आरोपों से सेतु निगम इकाई-2 में घमासान चर्चा का विषय बना हुआ है। डीएम ने इसकी जांच कर आख्या देने के आदेश दिए हैं। यह विवाद निगम मुख्यालय तक पहुंच गया है। मंगलवार को भी इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं होती रहीं। प्रबंध निदेशक उत्तम कुमार गहलोत ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि आपसी विवाद सार्वजनिक नहीं होने चाहिए। एमडी गहलोत ने कहा कि वह जल्द ही बरेली आएंगे और विभागीय कामकाज की समीक्षा करेंगे। बरेली और आसपास चल रहे प्रोजेक्टों पर काम तेज कराने के साथ ही कथित गड़बड़ियां भी दूर कराएंगे। उन्होंने कहा कि अधीनस्थों के साथ संबंध मधुर ही होने चाहिए। उधर, उप परियोजना प्रबंधक इकाई-2 नवाब सिंह ने कहा है कि उन पर लगे आरोप गलत हैं। विभागीय के ही कुछ अफसर उन्हें बदनाम करना चाहते हैं, ताकि निगम की छवि धूमिल हो।