फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इंप्रूवमेंट दें या रेलवे बोर्ड की परीक्षा, असमंजस में छात्र

इंप्रूवमेंट दें या रेलवे बोर्ड की परीक्षा, असमंजस में छात्र

Mon, 24 Sep 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 24 Sep 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
इंप्रूवमेंट दें या रेलवे बोर्ड की परीक्षा, असमंजस में छात्र
 एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इंप्रूवमेंट परीक्षा और रेलवे बोर्ड की भर्ती परीक्षा एक ही दिन पड़ने से तमाम छात्र असमंजस में हैं। नौकरी के लिए रेलवे की परीक्षा दें या फिर पास होने के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा। सोमवार को छात्र परीक्षा स्थगित कराने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाएं आगे बढ़ाने से साफ इंकार कर दिया। जिन छात्रों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उनको एक परीक्षा छोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

छात्रों ने परीक्षा की तिथि घोषित करने में विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रेलवे की परीक्षा की तिथि पहले से निर्धारित थी, लिहाजा विश्वविद्यालय प्रशासन को उसके अनुसार परीक्षा कार्यक्रम तय करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। एक साथ परीक्षाएं पड़ने पर कई बार कार्यक्रम में संशोधन किया जाता है तो इस बार क्यों नहीं हो सकता है। सैकड़ों छात्रों को रेलवे की परीक्षा छोड़नी पड़ेगी। वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एनएन पांडेय ने बताया कि परीक्षा की सारी तैयारी हो गई हैं। कुछ छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नहीं हटाई जा सकतीं।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी
मुख्य परीक्षाओं की तरह विश्वविद्यालय इंप्रूवमेंट परीक्षाओं की भी ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेगा। सोमवार को सभी कॉलेजों को परीक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे ऑन रखने के निर्देश दिए गए हैं। चार सितंबर को कॉलेजों को इसकी रिकॉर्डिंग भी जमा करनी होगी। सभी कॉलेजों में लगे सीसीटीवी कैमरों को आईपी एड्रेस से कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। विश्वविद्यालय कंट्रोल रूम से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रख सकेगा। परीक्षा के लिए बरेली और मुरादाबाद मंडल में 90 सेंटर बनाए गए हैं जहां 90 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। छापेमारी के लिए विश्वविद्यालय ने तीन सचल दल बनाए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एनएन पांडेय ने बताया कि कुलपति, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वह स्वयं केंद्रों पर छापेमारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में दिनभर होती रहीं तैयारियां
इंप्रूवमेंट परीक्षाओं को लेकर बरेली कॉलेज में पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। बरेली कॉलेज में छह कॉलेजों का सेंटर पड़ा है। परीक्षा 1-41 नंबर कमरों के साथ परीक्षा भवन में होगी। कामर्स, कला, विज्ञान की कक्षाएं भी सस्पेंड रहेंगी। बीबीए, बीसीए और शिक्षा विभाग में कक्षाएं संचालित होंगी। इस बार भी कई महिला शिक्षकों ने सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी करने से मना कर दिया। उनकी ड्यूटी दूसरी पाली में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed