फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   I Made app to make colleges digital

आई-मेड ऐप से डिजिटल होंगे सभी डिग्री कॉलेज

Tue, 10 Jul 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 10 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
I Made app to make colleges digital
दूर संचार विभाग देश भर के डिग्री कॉलेजों को डिजिटल मोड में लाने जा रहा है। इससे कॉलेजों के सारे कार्य स्मार्ट तरीके से हो सकेंगे। चाहें छात्रों की उपस्थिति दर्ज करनी हो या फीस जमा करानी हो, टाइम टेबल या छात्रों को कोई प्रोजेक्ट वर्क देना हो, सब इस मोबाइल ऐप के जरिये हो सकेगा। इसके लिए दूर संचार विभाग ने इनोवेशन इन मोबाइल एप्लीकेशन एंड डेवलपमेंट ईकोसिस्टम (आई-मेड) मोबाइल ऐप तैयार किया है। देश भर के कॉलेज एस ऐप से जुड़ेंगे। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इसके लिए कैंपस और संबद्ध सभी कॉलेजों को आदेश जारी किया है। ऐप के लिए कॉलेजों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ऐप विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


कॉलेजों और छात्रों को ये होंगे फायदे
सरकार का मकसद कॉलेजों को स्मार्ट बनाना है, ताकि सारे कार्य ई-मोड में हो सकें। कोआर्डिनेटर इशिका प्रिया के अनुसार आई-मेड मोबाइल ऐप की मदद से कॉलेज टाइम टेबल, परीक्षा का शेड्यूल तैयार कर सकते हैं। ऐप में सिर्फ डाटा फीड करना होगा। छात्रों की उपस्थिति, छात्रों को असाइंमेंट देना, ऑनलाइन लेक्चर, ई-क्लास की सुविधा भी दे सकते हैं। छात्रोें की फीस भी इसी माध्यम से जमा हो सकती है। सूचनाएं, परीक्षा कार्यक्रम, ऑफिस मैनेजमेंट के कार्य, प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्टार्ट-अप भी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


विवि में होगी वर्कशाप
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कोआर्डिनेटर डॉ. विनय ऋषिवाल के अनुसार आई-मेड के प्रयोग के लिए जल्द एक वर्कशाप कराई जाएगी। इसमें सभी कॉलेजों को बुलाया जाएगा। इस मोबाइल ऐप का उपयोग सभी कॉलेज करेंगे। इसकी मदद से कॉलेज विश्वविद्यालय से भी जुड़ सकेंगे। ये ऐप जल्द विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। यहां से कॉलेज इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed