{"_id":"5afc92274f1c1bd8408b5feb","slug":"91526501927-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड और एमड की परीक्षा का समय होगा एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड और एमड की परीक्षा का समय होगा एक
Updated Thu, 17 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के चलते एमएड की परीक्षाओं का बदला समय
-अब एमएड द्वितीय की परीक्षाएं भी बीएड के साथ सुबह की शिफ्ट में होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
गर्मी के चलते एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमएड द्वितीय की परीक्षाओं का समय बदल दिया है। अब एमएड द्वितीय की परीक्षाएं बीएड के साथ सुबह आठ से ग्यारह बजे की पाली में होंगी। छात्रों और कॉलेजों ने मांग की थी कि भीषण गर्मी होने से उनको दोपहर में आने में परेशानी होगी। इसलिए समय बदल दिया जाए। कुछ छात्र काफी दूर से आते हैं। उनको कॉलेज पहुंचने में दिक्कत होगी।
बीएड प्रथम और द्वितीय की परीक्षाएं 21 मई से शुरू होकर 13 जून तक चलेंगी। बीएड प्रथम और द्वितीय की परीक्षा सुबह आठ से ग्यारह बजे तक होनी हैं। एमएड प्रथम की परीक्षा का समय पहले सुबह आठ से ग्यारह और द्वितीय वर्ष की परीक्षा अपराह्न 12 से 3 बजे प्रस्तावित थी। इन दिनों दोपहर में काफी धूप हो रही है। शिक्षकों का कहना था कि तेज धूप होने से छात्रों को दोपहर में आने में परेशानी होगी। तबीयत भी बिगड़ सकती है। छात्र भी चाहते थे कि परीक्षा सुबह की पाली में हो। छात्रों की परेशानी देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमएड का परीक्षा कार्यक्रम गुरुवार को बदल दिया। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि अब एमएड द्वितीय की परीक्षाएं भी बीएड के साथ सुबह की पाली में होंगी। बता दें कि एमएड की परीक्षाएं आठ जून को समाप्त होंगी।
बरेली कॉलेज के छात्रों ने किया हंगामा
बरेली कॉलेज ने बुधवार की तरह गुुरुवार को भी ज्योति कॉलेज में परीक्षा के दौरान हंगामा किया। बुधवार को पेपर देरी से मिलने के कारण छात्रों ने हंगामा किया था। गुरुवार को छात्रों के जूते मोजे भी उतरवा दिए गए। काफी सख्ती की गई जिसका छात्रों ने विरोध किया। शिक्षकों के साथ नोकझोंक भी हो गई। छात्रों का कहना था कि सिर्फ बरेली कॉलेज के ही छात्रों के साथ सख्ती की जा रही है। बाकी छात्रों से कुछ भी पूछा नहीं जा रहा है। वह जूते पहनकर परीक्षाएं दे रहे हैं। प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों के साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है।