{"_id":"5af9e0fb4f1c1be0408b5599","slug":"91526325499-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसुइया में सिगनल पैनल ठप, रुकी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसुइया में सिगनल पैनल ठप, रुकी ट्रेनें
Updated Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसुइया पर सिग्नल
पैनल ठप,रुकीं ट्रेनें
- एक घंटे पूरी तौर से बाधित रही ट्रेनों की आवाजाही, फिर कॉशन देकर गुजारी गईं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
रसुइया स्टेशन पर सिग्नल पैनल ठप होने से अप और डाउन दिशा की ट्रेनों को स्टेशनों पर रोक दिया गया। एक घंटे बाद पेपर सिग्नल पर ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। मौके पर पहुंचे इंजीनियरिंग स्टॉफ ने करीब चार घंटे की मरम्मत के बाद पैनल को ठीक किया, इसके बाद ट्रेनें तय गति से गुजारी गईं।
रविवार देर रात आई तेज आंधी-पानी का असर रसुइया स्टेशन के सिग्नल पैनल पर भी पड़ा। रात ढाई बजे पैनल रुक-रुक चला, लेकिन सुबह तीन बजे सिस्टम ने पूरी तौर से काम करना बंद कर दिया, जिससे अप और डाउन लाइन की ट्रेनें प्रभावित हो गईं। पैनल खराब होने की सूचना स्टेशन मास्टर ने मुरादाबाद कामर्शियल कंट्रोल को दी। आधा घंटे में जंक्शन से इंजीनियरिंग स्टॉफ मौके पर पहुंच गया। इस दौरान हिमगिरि एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, हावड़ा काठगोदाम, नौचंदी और फैजाबाद एक्सप्रेस को स्टेशनों पर रोक दिया गया। ट्रेनें एक घंटे तक स्टेशनों पर खड़ी रहीं। करीब चार बजे कामर्शियल कंट्रोल से पेपर सिग्नल पर ट्रेनें गुजारने के आदेश हुए तो कॉशन पर ट्रेनें गुजारी गईं। इस दौरान सभी एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें रसुइया स्टेशन पर रुक कर चलीं। इंजीनियरिंग स्टॉफ की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह सात बजे पैनल पूरी तौर से ठीक हो सका। इसके बाद ट्रेनें अपनी तय रफ्तार से रसुइया स्टेशन से गुजरीं।