{"_id":"5ac3a2a44f1c1b051d8b4581","slug":"91522770596-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद शुरू
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ दो केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू
मंडी समिति में प्रभारी गायब
बरेली। मंडल में रस्म अदायगी के तौर पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। जिले में सोमवार को सिर्फ आंवला स्थित निदोई और बहेड़ी मंडी में कुल 252 क्विंटल गेहूं की खरीद कर खाद्य विभाग ने खाता खोला है। उधर, ज्यादातर केंद्रों से प्रभारी नदारद रहे और क्रय केंद्रों पर बारदाना आदि नहीं पहुंचा है। डीएम आंवला मंडी में क्रय केंद्र देखने पहुंचे और खरीद मेें तेजी लाने का कहा।
जिले में किसानों से सीधे गेहूं खरीद करने के लिए 94 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार से सभी खरीद शुरू होनी थी, लेकिन क्रय एजेंसियाें ने कोई तैयारी तक नहीं की है। पहले दिन दो क्रय केंद्रों पर सिर्फ 252 क्विंटल गेहूं खरीद हो पाई। जिला उप विपणन अधिकारी सुनील भारती ने पहले दिन केंद्रों का जायजा लिया। डेलापीर स्थित नवीन मंडी समिति परिसर में संचालित एफसीआई केंद्र पर किसान गेहूं लेकर पहुंचे थे, लेकिन केंद्र प्रभारी अनीता गंगवार नदारद थीं, इसके लिए विभाग को लिखा गया है। इस बीच मंगलवार दोपहर डीएम वीके सिंह आंवला भ्रमण पर पहुंचे और क्रय केंद्रों का जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि अभी गेहूं कम आ रहा है।