फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मूल्यांकन आज से

मूल्यांकन आज से

Sat, 17 Mar 2018 10:04 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन आज से
फोटो-
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन आज से, पांच केंद्र बनाए

बरेली में जांची जाएंगी आठ लाख से ज्यादा कॉपियां

सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त, सीसीटीवी कैमरे लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू होगा। इसके लिए यहां पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इस बार बरेली में आठ लाख से ज्यादा कॉपियां जांची जाएंगी। इनमें करीब तीन लाख कॉपियां इंटरमीडिएट और पांच लाख हाईस्कूल की हैं। मूल्यांकन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। पहली सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। हर केंद्र के गेट पर एक सबइंस्पेक्टर और चार सिपाही मौजूद रहेंगे। एसटीएफ और एलआईयू की भी व्यवस्था की गई है। मूल्यांकन कार्य पंद्रह दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार तक करीब पचास फीसदी कॉपियां केंद्रों पर पहुंच गईं। कुछ जिलों की कॉपियां अभी नहीं पहुंची हैं। डीआईओएस अचल कुमार मिश्र ने बताया कि मूल्यांकन की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षकों को नियुक्ति पत्र भेज दिए गए हैं।

निरीक्षण करने पहुंची अधिकारियों की टीम
हाईस्कूल का मूल्यांकन एमबी इंटर कॉलेज, बिशप मंडल और श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज में होगा। इंटरमीडिएट का मूल्यांकन राजकीय इंटर कॉलेज और एफआर इस्लामिया कॉलेज में होगा। शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक अंजना गोयल और डीआईओएस अचल मिश्र ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन


रोज शासन को भेजना होगा परीक्षकों की उपस्थिति का ब्योरा
इस बार मूल्यांकन कार्य से बचने वाले परीक्षकों की रिपोर्ट प्रतिदिन शासन को भेजी जाएगी। कितनी कॉपियां चेक हुईं इसकी रिपोर्ट शाम छह बजे तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। मूल्यांकन कार्य न करने वाले शिक्षकों पर इस बार कार्रवाई भी हो सकती है। परीक्षकों को सुबह दस बजे तक मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें बनाया पर्यवेक्षक
डॉ. केपी सिंह को राजकीय इंटर कॉलेज, रामचंद्र को श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, डॉ. सुभाष चंद्र मौर्या को एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, अर्चना सिंह को बिशप मंडल इंटर कॉलेज और देवेंद्र सिंह को एमबी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन का पर्यवेक्षक बनाया गया है। ये सभी राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूलों के प्रधानाचार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed