फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फिर आ गई ईद, कब होगी दीद

फिर आ गई ईद, कब होगी दीद

Sun, 25 Jun 2017 05:59 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
फिर आ गई ईद, कब होगी दीद
बरेली।
विज्ञापन

ईद अब करीब है, लेकिन निकहत परवीन के घर इस बार भी मायूसी है। इस ईद पर भी निकहत को अपने शौहर के दीद नहीं हो पाएंगे। सऊदी अरब काम के लिए गए उनके शौहर तीन सालों से नहीं लौटें है और वहां गुमनामी की जिंदगी में हैं। इसके लिए निकहत के परिवार ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मदद की उम्मीद लगाई है।
यहां कटरा चांद खां निवासी पचपन वर्षीय गयास अहमद इलेक्ट्रीशियन के तौर पर एक दलाल के माध्यम से सऊदी अरब गए थे। जहां उनसे लेबर का काम लिया जाने लगा। जो वो कर नहीं पा रहे थे। जब उन्होंने नौकरी छोड़ने का मन बनाया तो शेख ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया। अब पता चला है कि वो वहां तीन साल से छुपते छुपाते जिंदगी बसर कर रहे हैं। स्थिति यह है कि वहां काम न होने के कारण घर पर पैसा भी नहीं भेज पा रहे हैं। जिस कारण उनका परिवार तंगहाली में गुजर रहा है। गयास यहां जरी का काम करते थे। एक्सपोर्ट में आई कमी के चलते उनका काम खराब हो गया। एक तलाकशुदा बेटी की जिम्मेदारी और डूबे कर्ज को चुकता करने के लिए उन्होंने अरब जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

बीवी निकहत ने बताया कि उनके शौहर गयास के जाने के बाद जैसे तैसे तलाकशुदा बेटी की शादी की। जिससे इस शादी का कर्ज भी आ पड़ा। उनके कोई भाई बेटा भी नहीं है जो मदद कर सके। उनकी दोनों बेटियों के पति उनकी अर्थिक मदद करते हैं तब कहीं उनके घर का खर्च चल पाता है। इस मामले में उनके बड़े दामाद रिजवान बरकाती ने निकहत परवीन की ओर से प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को ट्वीट और पत्र लिख कर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर उनके दामाद रिजवान बरकाती का कहना है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विदेशों में फंसे कई लोगों को अपने वतन लाने में अहम भूमिका निभाई है। इस लिए उम्मीद है कि उन्हें भी मदद मिलेगी और वो गयास को भारत वापस ला पाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed