{"_id":"6044977c79fe08328f48f4d2","slug":"9-booked-under-gangster-act-in-shahjahanpur-robbery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: 9 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, संपत्ति भी होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: 9 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, संपत्ति भी होगी जब्त
Sun, 07 Mar 2021 02:36 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
शाहजहांपुर के फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला मिर्धान में दिसंबर 2019 में आरिफ के मकान में डकैती डालने वाले 9 बदमाशों पर फरीदपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बदमाशों को पिछले महीने गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल बरामद किया था। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
फरीदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश दानवीर, कल्लू उर्फ धर्मवीर, नन्हे लाल उर्फ रतीराम, लालू उर्फ राजेश, राजीव जाटव व आनंद जाटव निवासी गौसनगर थाना जलालाबाद शाहजहांपुर, कमल यादव निवासी नया गांव गुलड़िया थाना जलालाबाद, पप्पू उर्फ आरिफ निवासी तुलसी नगर आजमनगर गौंटिया थाना बारादरी बरेली, राजू उर्फ रत्नेश निवासी गांव गजुआ खेड़ा थाना पिहानी हरदोई को जेल भेजा था।
विज्ञापन
फरीदपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पचौरी ने इन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वहीं पुलिस अब इन सभी बदमाशों से लूट डकैती जैसी घटना करके अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन