फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आचार संहिता में उलझी सफाई अब 23 के बाद लगेंगे कर्मचारी

आचार संहिता में उलझी सफाई अब 23 के बाद लगेंगे कर्मचारी

Sun, 12 May 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता में उलझी सफाई अब 23 के बाद लगेंगे कर्मचारी
बरेली। नियम-कायदे का पाठ पढ़ाने वाले नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. आचार संहिता के दौरान संविदा पर 220 सफाई कर्मचारी लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए शहरी आजीविका केंद्र (सीएलसी) से एक हजार से अधिक पंजीकृत बेरोजगारों का डाटा भी ले लिया गया है। इसी बीच मामले की शिकायत डीएम से कर दी गई है, जिसमें आचार संहिता का उल्लंघन और पंजीकरण प्रक्रिया में धांधली के भी आरोप लगाए गए हैं। इसके चलते चयन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम ने शहर की दस प्रमुख सड़कें ठेके पर सफाई के लिए दी थीं। मगर पिछले दिनों ठेकेदारों ने यूजर चार्ज वसूल न होने पर इन सड़कों की सफाई बंद कर दी। इस पर नगर आयुक्त ने डूडा के अंतर्गत संचालित शहरी आजीविका मिशन से 15 मई तक 220 बेरोजगारों को संविदा कर्मचारी के तौर पर लेने की बात कही थी। इसको लेकर नगर निगम ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शहरी मिशन की मैनेजर मनोरमा सिंह बिष्ट ने बताया कि नगर निगम को सीएलसी में पंजीकृत 1098 लोगों की सूची दे दी गई है। इनमें से संविदा कर्मी के तौर पर लगाने के लिए 220 लोगों का चयन किया जाना है। मगर कमल इंजीनियर नाम के व्यक्ति ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताकर डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन


पंजीकरण के नाम पर उगाही का आरोप
अपनी शिकायत में कमल ने धांधली का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि आचार संहिता के बीच संविदा कर्मचारी के पद पर लगाने के लिए बेरोजगारों के पंजीकरण किए गए और इसमें धन उगाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता के दौरान कर्मचारियों को तो नहीं लगाया जा सकता, सूची लेने में कोई आपत्ति नहीं है। अगर कर्मचारी लगाए गए तो संज्ञान लिया जाएगा। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम


सीएलसी से बेरोजगारों का डाटा लिया गया था। सरकारी विभाग में संविदा पर कर्मचारी लगाने की यही उचित प्रक्रिया है। मगर आचार संहिता के चलते अभी इसे रोक दिया है। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed