{"_id":"5cb231f9bdec22142e74ba7e","slug":"81555182073-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां और खुटार में जला चार सौ बीघा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां और खुटार में जला चार सौ बीघा गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। शनिवार का दिन पुवायां क्षेत्र के किसानों के लिए काला शनिवार साबित हुआ। कई स्थानों पर लगी आग से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के चलते आग बेकाबू हो गई। पुवायां के गुटैया, खुटार के टाह खुर्द कलां, महोलिया, रामपुर कलां आदि में आग से लगभग चार सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने के लिए किसानों को गेहूं की खड़ी फसल को खुद ही जोतना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी भारी नुकसान नहीं रोका जा सका। गांव रामपुर कलां से आग लगने का सिलसिला शुरू हुआ तो चारो ओर से आग लगने की खबरें आने लगी, इससे फायर ब्रिगेड की टीम भी चकरघिन्नी बन गई। आग का यह तांडव दोपहर से शुरू होकर चार बजे तक चलता रहा।
पुवायां के संतोख सिंह के खेत से हाईटेंशन बिजली लाइन निकली है। दोपहर में लाइन से निकली चिंगारी से उनके गेहूं के खेत आग लग गई। आग लगी देख आसपास के तमाम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया, तब तक संतोख सिंह के 24 बीघा गेहूं जल कर खाक हो गए।
खुटार। यहां दोपहर हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग से गुरमेज सिंह, सुखदेव सिंह, परमजीत सिंह के 18 बीघा गेहूं जल गए। लोगों ने गेहूं की खड़ी फसल जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। आगे गांव के पुत्तूलाल के खेत में साठा धान लगा होने के कारण आग दूसरे खेतों तक नहीं पहुंच सकी, जिस कारण बड़ा नुकसान टल गया।
विज्ञापन
खुटार। गांव टाह खुर्द कलां में अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव के रफीक की 24, लालता प्रसाद की छह, रामसिंह की 12, राधेश्याम की 24, जगनू की छह, वेदप्रकाश की 10, मुनेश की 10, नबीशेर की 18, इसरार की 20, अनवर की 18, मोहन सिंह की 42, जागेश्वर दयाल की 15, कालिका प्रसाद की 12, साकिरा बेगम की 18, खुशीराम और उसके भाई दन्ने की 30, रामसिंह और उसके भाई रामलाल की 42, रामऔतार की छह, रफीक की 12, नसीर की सात, गांव भटनौसा के राधेश्याम की 18 बीघा सहित कई किसानों की गेहूं की फसल जल गई।