फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिना दूल्हे की बारात लेकर मैदान में उतरा है विपक्ष: केशव

बिना दूल्हे की बारात लेकर मैदान में उतरा है विपक्ष: केशव

Wed, 03 Apr 2019 02:03 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
बिना दूल्हे की बारात लेकर मैदान में उतरा है विपक्ष: केशव
बरेली। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ंएनडीए से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम पद के उम्मीदवार हैं, लेकिन विपक्ष में कोई भी पीएम पद का उम्मीदवार नहीं है। कांग्रेस, सपा, बसपा गठबंधन समेत पूरा विपक्ष बिना दूल्हे की बारात लेकर मैदान में उतरा है। हर मतदाता को पता है बिना दूल्हे के बारात नहीं चढ़ती।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और बरेली से भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार का नामांकन कराने आए उपमुख्यमंत्री ने भारत सेवा ट्रस्ट पर आयोजित चुनावी सभा में कहा कि पाकिस्तान को गोली का जवाब गोले से देने वाला एक ही प्रधानमंत्री है। जिसका सीना 56 इंच का है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो वादे दादी और पिता ने किए थे, वही राहुल बाबा कर रहे हैं। इनमें नया क्या है। मोदी से भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है, लेकिन राहुल गांधी समेत सपा नेता रामगोपाल यादव और सैम पित्रोदा ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाकर पाकिस्तान की भाषा बोली है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता ने 2014 में अखिलेश की साइकिल पंक्चर की थी। 2017 में साइकिल का टायर पूरी तरह बर्स्ट कर दिया और अब इस चुनाव में साइकिल खंड-खंड हो जाएगी। बबुआ (अखिलेश यादव) जब अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ तो बुआ और जनता का भी नहीं होगा। केर-बेर (सपा-बसपा) का संग चलने वाला नहीं है। केशव प्रसाद ने कहा कि इस बार चुनाव सांसद चुनने का नहीं, बल्कि मोदी को प्रधानमंत्री चुनने का है। इसलिए 23 अप्रैल को सिर्फ मोदी और कमल का फूल याद रखें। केशव ने ‘23 मई, कांग्रेस और सपा-बसपा गई’ और जय श्रीराम का नारा लगाकर सभा का समापन किया। सभा को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक केसर सिंह समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


कांवड़ियों पर लाठियां बरसती थीं, अब फूल बरसे
केशव प्रसाद मौर्य ने भीड़ से पूछा कि जब सपा-बसपा की सरकार थी तो कांवड़ियों पर लाठियां बरसती थीं। लेकिन अब प्रदेश में योगी जी की सरकार है तो कुंभ के मेले में 24 करोड़ श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से फूल बरसाए गए हैं। जो लोग बेल पर चल रहे हैं, अबकी सरकार बनने के बाद उनको जेल भेजा जाएगा। इसी डर से सब एक हुए हैं। जनसभा के बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार जुलूस लेकर नामांकन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed