{"_id":"5c856dfabdec2214154e9744","slug":"81552248314-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेन जब उड़ेगा तब उड़ेगा अभी तो पूरे एयरपोर्ट पर हम ‘उड़ेगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेन जब उड़ेगा तब उड़ेगा अभी तो पूरे एयरपोर्ट पर हम ‘उड़ेगा’
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल एन्क्लेव की बिल्डिंग के उद्घाटन पर भीड़ ने पोर्टा केबिन में लगे उपकरणों पर खूब ऊधम मचाया। सत्ता की धमक के आगे नियम-कायदे बताने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। फोटो खिंचने और खिंचवाने की होड़ में लोग एक्सरे मशीन, लगेज के लिए रखे इलेक्टॉनिक कांटे समेत दूसरे सेफ्टी सिस्टम के साथ बेहिचक छेड़छाड़ करते रहे। यहां मौजूद प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर चुपचाप तमाशा देखते रहे। एक पुलिस कर्मी ने जरूर कुछ हिम्मत दिखाई और लोगों को समझाते हुए उपकरणों से नीचे उतारा।
रविवार को हवाई अड्डे के भवन के उद्घाटन के लिए पोर्टा केबिन के बाहर परिसर में मुख्य आयोजन के बाद जैसे ही नागरिक उड्डयन मंत्री नंद किशोर गुप्ता नंदी, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अफसर फीता काटने के लिए आगे बढ़े, उनके साथ कार्यकर्ता और पब्लिक भी बेकाबू होकर बिल्डिंग के अंदर घुस आई। इसके बाद फोटो खिंचने और खिंचवाने की खींचतान के बीच पैसेंजर के सामान की चेकिंग के लिए लगाई गई एक्सरे मशीन पर 15-20 लोग चढ़ गए। उस पर उछलकूद शुरू हुई तो लगा कि एक्सरे मशीन अब टूटी कि तब टूटी। दूसरे लोगों के विरोध के बावजूद किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद यहां पहुंचे एक पुलिस कर्मी ने जरूर डांटते हुए लोगों को नीचे उतरा। हद तब हो गई कि यात्रियों के लगेज की तौल कराने के लिए लगे इलेक्ट्रॉनिक कांटों पर चढ़कर अपना वेट लेने लगे। पोर्टा केबिन के साथ दूसरे उपकरणों के साथ भी छेड़छाड़ हुआ। हवाई अड्डे पर काफी देर अराजकता का माहौल बना रहा।
चाय-पानी बंटने में बदइंतजामी देख लोगों को गुस्सा आया
हवाई अड्डे के भवन के उद्घाटन पर पहुंचे लोगों के लिए चाय-पानी का इंतजाम भी किया गया था। पोर्टा केबिन के अंदर ही इसका काउंटर भी लगाया गया था, लेकिन पब्लिक के वहां पहुंचते ही कर्मचारियों ने चाय-कॉफी न होने की बात कहनी शुरू कर दी। इस पर लोगों को गुस्सा चढ़ गया। तमाम लोग बगैर मिठाई लिए ही लौट गए। हालांकि कार्यक्रम खत्म होने के काफी देर बाद मिठाई के कुछ डिब्बे जरूर बांट दिए गए।