फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर निगम हटाएगा अतिक्रमण फिर होगा प्रवेश द्वार का निर्माण

नगर निगम हटाएगा अतिक्रमण फिर होगा प्रवेश द्वार का निर्माण

Sun, 17 Feb 2019 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम हटाएगा अतिक्रमण फिर होगा प्रवेश द्वार का निर्माण
बरेली। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में वाहनों की आवाजाही को सुचारु करने के लिए इंदिरा मार्केट की ओर गेट निर्माण के लिए सीएमएस ने आदेश जारी कर दिया है। शनिवार को कर्मचारी दीवार ध्वस्त करने पहुंचे तो आसपास के दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। आदेश की जानकारी देने के बाद भी दुकानदार नहीं माने। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। अब दो दिन बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

बर्न वार्ड का एक गेट जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार की ओर है और दूसरा रास्ता इंदिरा मार्केट की ओर है। यह रास्ता पिछले कई वर्षों से बंद है। मरीजों की आवाजाही और बेवजह के फेर से बचाने के लिए सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने प्रवेश द्वार बनाने के आदेश दिए हैं। इस द्वार पर एक गार्ड रूम भी बना है, जिसे हटाया जाना है। शनिवार को कर्मचारी जब ध्वस्तीकरण के लिए पहुंचे तो वहां करीब दर्जन भर दुकानदार इकट्ठे होकर हंगामा करने लगे। उनकी दुकान इस दीवार से सटी थी। कर्मचारियों ने कुतुबखाना चौकी पर सूचना दी तो पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। सीएमएस ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर अतिक्रमण हटवाकर काम शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed