फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी रहेगा, आज और बारिश, कल से आसमान साफ

पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी रहेगा, आज और बारिश, कल से आसमान साफ

Fri, 15 Feb 2019 01:36 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी रहेगा, आज और बारिश, कल से आसमान साफ
पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी रहेगा, आज और बारिश, कल से आसमान साफ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई और फिर दोपहर बाद तक यह सिलसिला जारी रहा। इस बीच थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव चमके, लेकिन फिर भी तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। शुक्रवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने हल्की और मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। शनिवार से आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री कम था। सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई जो दोपहर तक होती रही। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव निकले। मगर बाद में फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई और शाम तक चलती रही। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य था। शुक्रवार को भी आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 13 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक रहेगा। इस दौरान बादल रहेंगे, पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या रिमझिम बारिश होती रहेगी। 16 फरवरी से मौसम खुलेगा और धूप खिलेगी। मगर बर्फ पिघलने से शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed