फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वर्षों बाद मध्यरात्रि की सूतक में पूर्णिमा, सुबह चंद्र ग्रहण

वर्षों बाद मध्यरात्रि की सूतक में पूर्णिमा, सुबह चंद्र ग्रहण

Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
वर्षों बाद मध्यरात्रि की सूतक में पूर्णिमा, सुबह चंद्र ग्रहण
बरेली। 21 जनवरी को इस वर्ष का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक वर्षों बाद ऐसा संयोग बना है जब मध्यरात्रि में पूर्णिमा और सुबह चंद्र ग्रहण का संयोग हो रहा है। चंद दिन पहले हुए अदृश्य सूर्य ग्रहण की तरह ही चंद्रग्रहण भी अदृश्य रहेगा। अदृश्यता की वजह से ग्रहण का मनुष्यों पर सीधे प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन खगोलीय गणना के अनुसार ग्रहण के प्रभाव से मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. अनुराग शंखधार ने बताया कि चंद्रग्रहण तकरीबन एक घंटे का होगा। सुबह 10.11 बजे से शुरू होकर 11.12 बजे तक रहेगा। वहीं ग्रहण से पहले सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस लिहाज से सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से शुरू होगा, यानी सूतक काल में ही पूर्णिमा होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार सूतक काल और पूर्णिमा एक दुर्लभ संयोग बनाता है। संभावना जताई कि इस ग्रहण के प्रभाव से मौसम में बड़े बदलाव, राजनीति में उठापटक और वस्तुओं की कीमतों में बदलाव होंगेे। माघ मास में पड़ने वाले इस चंद्रग्रहण के कारण असमय वर्षा और बर्फबारी होना बताया है। गणना के अनुसार 21 जनवरी से 5 फरवरी के बीच उत्तर और मध्य भारत में कई स्थानों पर अति वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन


कर्क राशि मेें होगा चंद्र ग्रहण
चंद्रमा ग्रहण के समय कर्क राशि में विराजित है। कर्क राशि में चंद्रमा पर गुरुऔर बुध की दृष्टि पड़ रही है। जो किसानों के लिए लाभदायक रहने की संभावना है। साथ ही कर्क राशि में ग्रहण के कारण चावल, चांदी, मोती आदि रत्नों, कपास, जड़ी/बूटियों, दवाइयों के कारोबार करने वालों के लिए भी फायदेमंद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को विशेष लाभ
संभावना जताई है कि 21 जनवरी को चंद्रग्रहण के समय बनने वाली पूर्णिमा की कुंडली सुबह 10.45 बजे मीन लग्न की है। पंचम भाव में चंद्रमा पर गुरु, सूर्य और बुध की दृष्टि से विद्यार्थियों को लाभ होगा। वहीं लग्न में पड़े मंगल, दशम भाव में पड़े शनि भ्रष्टाचार के उजागर होने और राजनीतिज्ञों पर कार्रवाई के संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed