फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एडीएम सिटी ने बीडीए के दो जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट

एडीएम सिटी ने बीडीए के दो जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट

Sun, 30 Dec 2018 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एडीएम सिटी ने बीडीए के दो जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट
बरेली। भर्ती परीक्षा में ड्यूटी लगाने से खफा बीडीए के दो अवर अभियंताओं द्वारा अभद्रता करने के मामले में एडीएम सिटी ने रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। इसमें दोनों जेई पर अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते गाम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षकों की भर्ती परीक्षा के लिए बीडीए के जेई जितेंद्र मोहन और पीके गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई थी। एडीएम सिटी ओपी वर्मा ने जब भर्ती परीक्षा की तैयारियों के सिलसिले में कलक्ट्रेट में मीटिंग बुलाई तो दोनों जेई गुस्से में आ गए। उन्होंने एडीएम सिटी के साथ अभद्रता की। जेई से फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप भी वायरल हो गई। इसमें अभियंता कह रहे थे कि वह डीएम के अंडर में काम नहीं करते। बीडीए के दोनों अभियंताओं की इस अनुशासनहीनता को लेकर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने एडीएम सिटी से पूरी रिपोर्ट मांगी थी। एडीएम ओपी वर्मा ने अपनी रिपोर्ट में घटनाक्रम का हवाला देते हुए दोनों जेई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को दे दी है। एडीएम सिटी ने बताया कि दोनों ही जेई ने डीएम के आदेश के बावजूद परीक्षा ड्यूटी करने से इंकार किया था। साथ ही प्रशासन के उच्चाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed