फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बैंक ने आग के हवाले कर दिए ऋण मोचन प्रमाण पत्र!

बैंक ने आग के हवाले कर दिए ऋण मोचन प्रमाण पत्र!

Sat, 29 Dec 2018 12:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बैंक ने आग के हवाले कर दिए ऋण मोचन प्रमाण पत्र!
बदायूं। एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर रही है, दूसरी ओर कुछ बैंक किसानों के ऋण मोचन प्रमाण पत्रों को आग के हवाले कर रहे हैं। शुक्रवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की छत पर कई ऋण मोचन प्रमाण पत्रों को जलाकर योजना पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के किसानों का एक लाख रुपये तक ऋण माफ करने की घोषणा की थी। कृषि विभाग ने ऐसे सभी किसानों के नाम बैंकों से प्राप्त कर ऋण माफ होने के प्रमाण पत्र बैंकों से वितरित करवाए। लेकिन जिले के सैकड़ों किसान ऐसे हैं जो ऋण माफी के दायरे में होने के बावजूद ऋण मोचन से वंचित रह गए। आरोप है कि शहर में टंडन प्लाजा स्थित सेंट्रल बैंक इंडिया शाखा की ओर से ऋण मोचन में शामिल अधिकतर किसानों को प्रमाण पत्र बांटे ही नहीं गए। जबकि ऋण माफ न होने की दशा में किसान बैंक के चक्कर काटते रहे। शुक्रवार को ऋण मोचन के प्रमाण पत्र बैंक अधिकारियों/ कर्मचारियों ने आग के हवाले कर दिए।
विज्ञापन


इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से किसानों को प्रमाण पत्र वितरण न करके जला दिए गए तो इसकी जांच कराई जाएगी।
-विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी

सेंट्रल बैंक की ओर प्रमाण जलाए जाना गलत हैं। उन्हें किसानों को वितरित कर देना चाहिए था।
- श्याम पासवान, एलडीएम

ऋण मोचन का पैैसा किसानों के खाते में पहुंच गया है। कंप्यूटर की खराबी की वजह से कुछ प्रमाण पत्रों पर मिस प्रिंट हो गया था। उनको जलाया गया है।
- सुनील बाबू, शाखा प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed