फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सेना के फैसले के खिलाफ पूर्व सैनिक ‘मैदान’ में

सेना के फैसले के खिलाफ पूर्व सैनिक ‘मैदान’ में

Thu, 29 Nov 2018 01:53 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
सेना के फैसले के खिलाफ पूर्व सैनिक ‘मैदान’ में
बरेली। सैन्य क्षेत्र से गुजरने वाले चार रास्तों को बंद करने के प्रस्ताव पर आम लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से आपत्ति नहीं की गई, लेकिन पूर्व सैनिक ही इस फैसले के खिलाफ ‘मैदान’ में उतर आए हैं। उन्होंने कैंट बोर्ड को लिखित आपत्ति देकर किसी भी हाल में इन रास्तों को बंद न करने की मांग की है। पूर्व सैनिकों के आगे आने के बाद अब जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने भी आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सेना ने कैंट बोर्ड बैठक में छह रास्तों को बंद करने का प्रस्ताव रखा था। पार्षदों के डिसेंट नोट देने के बाद अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर जनता की राय लेने के लिए छह नवंबर को सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस पर लोगों को 11 दिसंबर तक कैंट बोर्ड कार्यालय में लिखित आपत्ति देनी हैं। पिछले तीन हफ्तों के बाद सेना के इस फैसले पर पहली आपत्ति एक्स आर्मी सर्विसमैन की ओर से दर्ज कराई गई है। पूर्व सैनिकों की आपत्ति में कहा गया है कि सैन्य क्षेत्र से सर्वाधिक आवागमन पूर्व सैनिकों का होता है। उन्हें केंद्रीय विद्यालय और आर्मी स्कूल, कैंटीन और आर्मी अस्पताल आने-जाने में समस्या होगी। एक्स सर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमेटी के उपाध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार एनडी पांडे के मुताबिक रास्ते बंद होने से एक्स सर्विसमैन परिवारोें को सर्वाधिक समस्या होगी। जनता काफी दिक्कत झेलेगी। उन्होंने आम शहरियों से भी इस मामले में आपत्ति और सुझाव कैंट बोर्ड को देने की अपील की है।
विज्ञापन


ये रास्ते बंद करने का प्रस्ताव
- पीवी मार्ग (जेएलए से डीओयू गेट)।
- 883 एटी बीएन एएससी मार्ग (बियाबान कोठी से सैटेलाइट)।
- बरेली क्लब के सामने से गुजरने वाले दोनों रास्ते।
नोट- सैन्य क्षेत्र के चेकपोस्ट रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रखने पर मांगा है सुझाव व आपत्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed