{"_id":"5b44f4bc4f1c1b10278b5922","slug":"81531245756-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी के बाद रिमझिम बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी के बाद रिमझिम बारिश से राहत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों की गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश ने राहत दी। मौसम विभाग ने आर्द्रता बढ़ने से आगामी दो दिन तक लगातार बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
उमस और गर्मी ने दो दिन से लोगों को बेचैन कर रखा था। मंगलवार को भी सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे और भयंकर उमस पड़ी। लेकिन दोपहर 12.30 बजे अचानक बादल गरजे और बारिश होने लगी। 15 से 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई और मौसम खुशगवार हो गया। लेकिन इसके बाद फिर उमस बढ़ गई। शाम को एक बार फिर बारिश हुई। इसके बाद हवा चलने से काफी राहत मिली।
तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य था। मौसम में नमी बने रहने की वजह से कम से कम दो दिन तक बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार को 15 से 20 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। अभी दो दिन में कम से कम 20 से 30 मिलीमीटर बारिश और होने की संभावना है। 12 जुलाई तक दिन और रात में कभी भी बादल बारिश में तब्दील हो सकते हैं। इसके बाद भी आसमान में बादल छाए रहने और उमस भरी गर्मी के बाद बारिश होने की संभावना लगातार बनी हुई है।