{"_id":"5ac84a534f1c1b99618b606a","slug":"81523075667-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए बोर्ड की बजट बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए बोर्ड की बजट बैठक आज
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
बीडीए बोर्ड की बैठक मंजूर होगा 202 करोड़ का बजट
बरेली। बीडीए बोर्ड की बजट बैठक शनिवार को शाम चार बजे कमिश्नर सभागार में होगी। इसमें 202 करोड़ के बजट का प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा जाएगा। बीडीए ने बोर्ड बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप दे दिया है। बजट बैठक में नई कॉलोनियों के ले-आउट, प्रधानमंत्री आवास योजना, एयरफोर्स से एनओसी, आवासीय और व्यावसायिक मानचित्र स्वीकृत करने के अलावा कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसमें अवस्थापना निधि से शहर की कई सड़कों को मंजूरी देने का मामला भी रखा जाएगा। पिछले वित्तीय वर्ष में बीडीए के बजट में आय की मद में रामगंगा नगर परियोजना से 73 करोड़, पूंजीगत प्राप्तियों से 88 करोड़, राजस्व प्राप्तियों से 34 करोड़ और अवस्थापना निधि से 22 करोड़ का प्रावधान किया गया था, जबकि व्यय मद में पूंजीगत व्यय 50 करोड़, निर्माण पर 73 करोड़ के अलावा वेतन भत्ते पर खर्च को मिलाकर लगभग 175 करोड़ से अधिक का बजट था। इस बार अवस्थापना निधि समेत कई मदों में रकम घटा दी गई है। बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना पर मुख्य फोकस रहने की उम्मीद है क्योंकि शासन की प्राथमिकता इस योजना में अधिक से अधिक मकान बनाकर देने की है। बीडीए ने एक हजार ईडब्ल्यूएस आवास बनाने का लक्ष्य रखा है।