{"_id":"5ac5a7384f1c1bd8618b57d1","slug":"81522902840-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन गुरुद्वारा प्रकरण--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल टाउन गुरुद्वारा प्रकरण--
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग- मॉडल टाउन गुरुद्वारा प्रकरण
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के 11 पदाधिकारियों पर एफआईआर
- पूर्व कमेटी के पदाधिकारी डीएम से मिले, बैसाखी पर्व मनवाने और शांतिपूर्ण चुनाव कराने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। गुरु सिंघ सभा मॉडल टाउन गुरुद्वारा विवाद में वर्तमान प्रबंध कमेटी के 11 पूर्व पदाधिकारियों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। बारादरी थाने में पूर्व प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने शिकायत की थी। इससे पहले पूर्व प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी अपराह्न लगभग एक बजे जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह से मिले और गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के बीच चुनाव को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि बैसाखी पर्व मनाने के साथ ही गुरुद्वारा की प्रबंध कमेटी के चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराए जाएंगे।
पूर्व प्रबंध कमेटी के राजेंद्र सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी दशमेशनगर ने बारादरी थाना प्रभारी को तहरीर दी कि 30 मार्च 2018 को गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा मॉडल टाउन में रात नौ बजे सिख संगत की आवश्यक बैठक हो रही थी। इसमेें 24 मई 2016 को अवैध तरीके से घोषित गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी का कार्यकाल 23 मई 2017 को समाप्त होने के दस माह बाद भी गुरुद्वारा साहिब की आमदनी और खर्च का ब्योरा न देने, गुरुद्वारे का पैसा हड़पने, संपत्ति खुर्द बुर्द करने और प्रबंध कमेटी का चुनाव नियमानुसार न कराए जाने पर विचार किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार इस बैठक में मौजूद लगभग 250 सिक्ख संगत के लोगों ने आने वाले बैसाखी पर्व को धूमधाम से मनाने और गुरुद्वारा प्रबंध समिति का चुनाव नियमानुसार कराने के लिए 19 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें शिकायतकर्ता भी सदस्य बनाया गया। 31 मार्च 2018 को सुबह 9.30 बजे शिकायतकर्ता समेत अन्य सदस्यों के साथ सब सदस्य गुरुद्वारा साहिब गए। वहां प्रबंध कमेटी की महासचिव मनजीत कौर ने अपना इस्तीफा पेश किया तो गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी में काबिज गुरुद्वारा साहिब असामाजिकतत्वों ने उन पर हमला कर दिया और महिलाओं से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने इन लोगों पर 12500 रुपये लूटने, मारपीट, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। आरोप है कि गुरुकीरत सिंह, दीपक जोत सिंह ने पूरी घटना की मोबाइल से रिकार्डिंग करने की कोशिश की तो इनसे नवनीत सिंह उर्फ पाटा खुराना, मनमीत सिंह, भगवंत सिंह, हरमीत सिंह उर्फ विक्की ने मोबाइल लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर हरप्रीत सिंह उर्फ रिशू, मनमीत सिंह, तेजपाल सिंह पुत्रगण सतपाल सिंह, सतपाल सिंह पुत्र प्यारा सिंह, अमरजीत सिंह उर्फ कालू पुत्र मनमोहन सिंह, दलवीर सिंह, हरमीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र गुरुबक्श सिंह, देवेंद्र सिंह आहुजा उर्फ चुन्नी, कुलदीप सिंह अहूजा, सुरजीत सिंह, इंद्रमीत सिंह उर्फ मानू आदि के खिलाफ लूट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली।