फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संशोधित 0 चीतल

संशोधित 0 चीतल

Sat, 23 Dec 2017 07:01 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
संशोधित 0 चीतल
फोटो) बाइक की टक्कर से चीतल की मौत, लेखपाल घायल
विज्ञापन

वन विभाग ने चीतल का पोस्टमार्टम करा दफनाया
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। शनिवार सुबह जमुनिया के निकट शनिवार सुबह बाग से निकला चीतल एक लेखपाल की बाइक से टकरा गया। इससे चीतल की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार लेखपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने चीतल का पोस्टमार्टम कराकर शव दफन कर दिया।
कलीनगर में तैनात लेेखपाल गजेंद्र सिंह शहर में रहते हैं। शनिवार को सुबह लगभग 9.30 बजे वह बाइक से तहसील जा रहे थे। टाइगर रिजर्व का जंगल पार कर वह जमुनिया गांव के बीच से निकल रहे थे। इस बीच गांव के बाग से एक चीतल अचानक सामने आने से उनकी बाइक चीतल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चीतल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लेखपाल बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होने पर आसपास खड़े लोगों ने लेखपाल को उठाया। इस बीच पीछे से पहुंचे लेखपाल के साथियों ने उन्हें निजी वाहन से पीलीभीत पहुंचाया। लेखपाल के एक हाथ की अंगुलियां और एक पैर की हड्डियां टूट गईं। प्राइवेट अस्पताल में इलाज व पैर में प्लास्टर लगाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर दुर्घटना में चीतल की मौत होने की जानकारी होने पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। वनरक्षक अजमेर सिंह चीतल के शव को माधोटांडा पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। पशु चिकित्सक नुरुल हुदा ने बताया कि चीतल गर्भवती थी, उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद वनकर्मियों ने शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed