फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टीईटी अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

टीईटी अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Mon, 31 Jul 2017 12:09 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
टीईटी अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
टीईटी अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद टीईटी पास अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पाने के लिए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में टीईटी अभ्यर्थी डीएम आवास पर गए और वहां अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद टीईटी अभ्यर्थियों ने भाजपा प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन और सांसद धर्मेंद्र कश्यप को संजय नगर मीटिंग हाल में जाकर ज्ञापन दिया। दोनों ने उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

टीईटी संघर्ष मोर्चा के सौरभ जैन, यशपाल, आदर्श और विकास कुमार ने बताया कि बीएड और टीईटी उत्तीर्ण उन लोगों ने हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई जीती है। अब सरकार उनकी नियुक्ति पर तुरंत निर्णय ले। अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के चुनाव पूर्व वादे को भी याद दिलाया। अभ्यर्थी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार से भी मिले। कहा कि वह छह साल बाद भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने अभ्यर्थियों से समय देने को कहा ताकि सरकार इस मामले में कोई कदम उठा सके। ज्ञापन देने वालों में गौरव शर्मा, विमल अग्रवाल, नीरज सक्सेना, अनूप शाक्य, भजनलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed