{"_id":"596ceac04f1c1b71518b4796","slug":"81500310208-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज के कर्मचारी हुए बहाल, आज से खुलेगा कैंपस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज के कर्मचारी हुए बहाल, आज से खुलेगा कैंपस
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज के कर्मचारी हुए बहाल, आज से खुलेगा कैंपस
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
दो माह चले धरना प्रदर्शन के बाद बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों की जीत हुई है। कॉलेज प्रबंधन ने नौकरी से निकाले गए सभी 175 कर्मचारियों की सेवाएं बहाल कर दी हैं। कर्मचारी पहले के नियमों के मुताबिक अपनी ड्यूटी मंगलवार से शुरू कर सकते हैं। प्रबंध समिति की हुई बैठक में डीएम राघवेंद्र विक्रम की मौजूदगी में इस निर्णय पर मुहर लगी। अब मंगलवार से कैंपस खुलेगा। बहाली के आदेश के बाद कर्मचारियों के बीच जश्न का माहौल रहा।
बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों की सेवाएं प्रबंधन ने फंड न होने का हवाला देते हुए समाप्त कर दीं थी। उसके बाद से कर्मचारी धरना प्रदर्शन पर थे। एक जुलाई से कर्मचारी कॉलेज में तालाबंदी कर धरने पर बैठे थे। शनिवार को प्रबंध समिति की बैठक में बहाली पर सहमति बन गई थी पर कर्मचारियों ने आदेश लिखित में न होने पर तालाबंदी खत्म नहीं की थी। शनिवार को डीएम भी बैठक में नहीं पहुंच पाए गए थे इस वजह से आदेश पर मुहर नहीं लग पाई थी। शाम साढ़े पांच बजे हुई बैठक में डीएम भी पहुंचे उसके बाद निर्णय पर मुहर लगी। कर्मचारियों को पुराने नियमों की तरह 11 माह के वेतन पर बहाली की गई। बैठक के बाद कर्मचारियों से तालाबंदी बंद करने को कहा गया पर वह लिखित में आदेश पर अड़े रहे। डीएम ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने को अपने कार्यालय बुलाया। रात साढ़े आठ बजे हुई बैठक के बाद कर्मचारियों ने तालाबंदी को खत्म करने का ऐलान किया। कर्मचारी नेता जितेंद्र और हरीश चंद्र ने कहा कि दो माह के संघर्ष के बाद उनकी जीत हुई है। मंगलवार से कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी करेंगे। वहीं डीएम से वार्ता के बाद कॉलेज परिसर में कर्मचारियों ने जश्न मनाया। खुशी का माहौल रहा।
अस्थायी कर्मचारियों की सेवाएं बहाल कर दी हैं। मंगलवार से वह अपनी ड्यूटी पर आ सकते हैं। पहले की तरह उनको 11 माह का वेतन दिया जाएगा।
-देव मूर्ति, सचिव
प्राचार्य की गाड़ी को रोक लिया
बैठक के बाद प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा जब कैंपस से जाने लगे तभी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। कहा कि जो आदेश हुए हैं उसको बताकर जाएं। उन्होंने बताया कि बहाली का आदेश हो गया है। प्रबंधन ने पुराना निर्णय वापस ले लिया है।