{"_id":"594162a64f1c1b56218b464d","slug":"81497457318-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भ निरोधक इंजेक्शन अब सरकारी अस्पतालों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भ निरोधक इंजेक्शन अब सरकारी अस्पतालों में
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
परिवार नियोजन के लिए अब संसाधन सीमित नहीं रहे, बल्कि नई-नई सुविधाएं आ रही हैं। अब तक प्राइवेट अस्पतालों में लगने वाला परिवार नियोजन का इंजेक्शन काफी महंगी राशि में लगाया जाता था। अब यह इंजेक्शन जिला महिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालाें में मौजूद है। गर्भ नियंत्रण के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। जिला महिला अस्पताल में इस संबंध में एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने तमाम जानकारियां दीं। बताया कि नसबंदी, कॉपर टी, कंडोम और गर्भ निरोधक गोली के अलावा इंजेक्शन से भी तीन माह तक गर्भ को रोका जा सकता है। कार्यशाला में सभी जिलों से डॉक्टर शामिल हुए थे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनीता धस्माना के साथ अन्य डॉक्टर भी शामिल हुए।